कानपुर (Kanpur) जिले के बर्रा क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या (Murder) के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने कहा कि उनकी गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी (Lover) की मदद से हत्या की साजिश रची थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति, मुन्ना लाल उत्तम (62) और उनकी पत्नी राज देवी (55) की बर्रा-2 में उनके घर पर उनकी ही बेटी और उसके प्रेमी ने गला काटकर हत्या कर दी थी. उन्होंने बताया कि दंपत्ति ने दो दशक पहले उस लड़की को गोद लिया था.
अधिकारी ने कहा कि हत्या सरसौल में कई करोड़ रुपये की संपत्ति के पीछे की गई है, बुजुर्ग दंपत्ति अपनी बहू को जमीन का हिस्सा देना चाहते थे. पुलिस ने कहा कि लड़की आकांक्षा उर्फ कोमल पर उन्हें संदेह तब हुआ जब पुलिसकर्मियों ने देखा कि उसकी छोटी उंगली में चोट लगी है. अधिकारी ने कहा कि पुलिस तुरंत उसे चिकित्सा सहायता के लिए ले गई और फिर उसे पुलिस थाने लाया गया जहां उससे पूछताछ की गई.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि शुरू में उसने जांच को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में गहन पूछताछ के दौरान वह टूट गई और कबूल किया कि उसके प्रेमी रोहित उत्तम ने उसके सौतेले माता-पिता की हत्या की थी. रोहित उत्तम को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. गौरतलब है कि मंगलवार को दंपत्ति के शव उनके घर में पाए गए थे. दोनों का गला धारदार हथियार से काटा गया था. सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक व्यक्ति को देखा गया था.
ये भी पढ़ें-
- "स्पाइटजेट सुरक्षित, विश्वसनीय हवाई सेवा स्थापित करने में विफल रहा...", उड्डयन नियमक ने जवाब तलब किया
- पंजाब के CM भगवंत मान करेंगे डॉ गुरप्रीत कौर से शादी, कल सिर्फ परिवार की मौजूदगी में होगा विवाह
- मां काली पर टिप्पणी को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
Video : भारी बारिश से जलमग्न हुआ मुंबई का चेम्बूर इलाका, घरों में भरा पानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं