विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2025

वो मुझे मारता था इसलिए तो... कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या मामले में पत्नी ने खोले कई राज, पढ़ें पूछताछ में क्या कुछ बताया

सूत्रों के अनुसार पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पूर्व डीजीपी हत्या के पीछे संपत्ति विवाद भी एक बड़ी वजह हो सकती है.

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या मामले में हुए बड़े खुलासे

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस की पूछताछ में पूर्व डीजीपी की पत्नी ने कई बड़े चौकाने वाले खुलासे किए हैं. आपको बता दें कि पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में बेंगलुरु स्थित अपने आवास में मृत पाए गए थे.  68 वर्षीय रिटायर्ड डीजीपी के शरीर पर पेट और सीने पर चाकू के कई घाव मिले थे. सूत्रों के अनुसार,उनकी पत्नी ने संपत्ति विवाद को लेकर उनसे झगड़ा किया, जिसमें उसने कथित तौर पर मिर्च पाउडर फेंका, उन्हें रस्सी से बांधा और फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. 

इस मामले में अबतक क्या बड़े अपडेट

  • पूर्व डीजीपी रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में बेंगलुरु स्थित अपने आवास में मृत पाए गए.
  • शव पर चोटों के निशान होने के कारण हत्या का एंगल सामने आया
  • पुलिस ने बताया कि प्रकाश (68) की पत्नी पल्लवी ने घटना की जानकारी दी
  • प्रकाश का शव एचएसआर लेआउट स्थित उनके तीन मंजिला घर में खून से लथपथ मिला
  • पुलिस ने घटना के संबंध में प्रकाश की पत्नी और बेटी से पूछताछ की
  • पत्नी ने पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं 

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पत्नी ने पुलिस पूछताछ में अपने साथ घरेली हिंसा कि जाने का आरोप लगाया है. आरोपी ने पुलिस को बताया है कि ओम प्रकाश लंबे समय से उसके साथ मारपीट करते थे. पुलिस फिलहाल आरोपी पत्नी के सभी आरोपों की जांच कर रही है. पुलिस की जांच में अब संपत्ति विवाद भी सामने आया है. सूत्रों के अनुसार पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पूर्व डीजीपी हत्या के पीछे संपत्ति विवाद भी एक बड़ी वजह हो सकती है. सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पूर्व डीजीपी की पत्नी की मानसिक हालत भी ठीक थी या नहीं.  

मां और बेटी से अब करीब 12 घंटे तक पूछताछ

सूत्रों ने बताया कि हत्या के बाद, रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी ने एक अन्य पुलिसकर्मी की पत्नी से बात की और उसे बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ओम प्रकाश की पत्नी और उनकी बेटी को हिरासत में ले लिया. मां और बेटी से अब करीब 12 घंटे तक पूछताछ की गई है. सूत्रों के अनुसार,पूर्व पुलिस प्रमुख की चौंकाने वाली हत्या में पत्नी ही मुख्य संदिग्ध है.

कौन थे कर्नाटक के डीजीपी ओम प्रकाश

बेंगलुरु के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकास कुमार ने कहा कि पुलिस को सुबह करीब 4 बजे सेवानिवृत्त अधिकारी की मौत की सूचना मिली.ओम प्रकाश 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे.उन्हें मार्च 2015 में पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था. इससे पहले, उन्होंने अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं और होम गार्ड का भी नेतृत्व किया था.

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, "सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक ओन प्रकाश की हत्या कर दी गई है. प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि उनकी पत्नी ने अपराध किया है, लेकिन इसकी जांच चल रही है. हमें इंतजार करना होगा. जब मैं 2015 में गृह मंत्री था, तब उन्होंने मेरे साथ काम किया था, वह एक अच्छे अधिकारी और अच्छे इंसान थे. ऐसा नहीं होना चाहिए था, जांच से सब कुछ सामने आ जाएगा."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Former DGP Om Prakash Murder, Karnataka Former DGP Murdered, Karnataka Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com