विज्ञापन

बिखरा खून, जमीन पर पड़ी लाश, डॉक्टर ने अपने ही सिर में क्यों मारी गोली?

Doctor Suicide: सामने आई तस्वीर बहुत ही भयावह है. जिसमें डॉक्टर जमीन पर सिर के बल झुके दिखाई दे रहे हैं और पास में काफी खून बिखरा हुआ है. डॉक्टर की उम्र कितनी थी ये तो पता नहीं चला है. लेकिन तस्वीर देखकर लग रहा है कि वह 50 साल से ऊपर के थे.

बिखरा खून, जमीन पर पड़ी लाश, डॉक्टर ने अपने ही सिर में क्यों मारी गोली?
कर्नाटक में डॉक्टर ने की आत्महत्या.

कर्नाटक में एक डॉक्टर की आत्महत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है. डॉक्टर ने कथित तौर पर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय वह अपने मंडोली रोड स्थित घर पर ही थे.  मृतक की पहचान अंकोला निवासी डॉ. दिनेश लक्ष्मण भटकल के रूप में हुई है. आत्महत्या की पुख्ता वजह तो अब तक पता नहीं चल सकी है. लेकिन डॉक्टर्स को शक है कि फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित होने की वजह से उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया होगा.

डॉक्टर ने अपने सिर में मारी गोली

डॉ. दिनेश लक्ष्मण भटकल बेलगावी के केएलई अस्पताल में काम करते थे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डॉक्टर ने अपने घर की गैलरी में सिर में गोली मारी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा और निरीक्षण किया. 

जमीन पर खून से लथपथ पड़ा शव

सामने आई तस्वीर बहुत ही भयावह है. जिसमें डॉक्टर जमीन पर सिर के बल झुके दिखाई दे रहे हैं और पास में काफी खून बिखरा हुआ है. डॉक्टर की उम्र कितनी थी ये तो पता नहीं चला है. लेकिन तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी उम्र 50 साल से ऊपर थी. पुलिस उनकी मौत की सही वजह पता लगाने की कोशिश में जुटी है.

ये भी पढ़ें- माउंट एवरेस्ट फतह कर नीचे उतर रहे 2 भारतीयों की मौत, जानिए क्यों और कैसे हुआ हादसा


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Suicide, Doctor Suicide, Karnataka Doctor Suicide, Karnataka Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com