विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2017

ग्वालियर में बंदूक की नोक पर भाई और मां के सामने 11 साल की बच्ची से रेप

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से रेप की एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. बिजौली थाना के राई गांव में मां और भाई के सामने 11 साल की एक बच्ची के साथ उसी की झोपड़ी में बंदूक की नोक पर कथित रूप से दुष्कर्म किया गया.

ग्वालियर में बंदूक की नोक पर भाई और मां के सामने 11 साल की बच्ची से रेप
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
  • धारा 376 डी, 450, 506, 34 एवं 3/4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज
  • बिजौली थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है
भोपाल : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से रेप की एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. बिजौली थाना के राई गांव में मां और भाई के सामने 11 साल की एक बच्ची के साथ उसी की झोपड़ी में बंदूक की नोक पर कथित रूप से दुष्कर्म किया गया.

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिजौली थाना प्रभारी रघुवीर मीणा ने बताया, 11 साल की लड़की के साथ उसी की झोपड़ी में घुसकर झॅवर सिंह कुशवाहा (36) ने बुधवार तड़के दुष्कर्म किया. इस दौरान झॅवर के एक सहयोगी राजू कुशवाह (25) ने पीड़िता के 14 वर्षीय भाई को उसी झोपड़ी में बंदूक की नोक पर रखा और दूसरे सहयोगी रामनिवास कुशवाह (24) ने पीड़िता की मां का मुंह दबाए रखा. उन्होंने कहा कि झॅवर, राजू और रामनिवास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली : पहाड़गंज के एक होटल में नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

VIDEO:चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रही नाबालिग लड़की से रेप
पुलिस पूछताछ कर रही है
मीणा ने बताया कि इन तीनों आरोपियों पर धारा 376 डी, 450, 506, 34 एवं 3/4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gwalior, Girl Raped At Gunpoint
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com