सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र में एक युवती को कनाडा से बुलाकर गोली मारने और फिर लाश को अपने फार्म हाउस में दबा देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस घटना के करीब 9 महीने के बाद आरोपी की निशानदेही पर युवती का कंकाल बरामद कर लिया है. युवती अपनी मौसी के गांव गूमड़ में रहती थी. आरोप है कि आरोपी ने युवती को कनाडा से बुलाने के बाद अपहरण कर लिया था और मामले की पुलिस में शिकायत के बाद से ही गायब हो गया था.
पुलिस के मुताबिक, गुमड़ गांव के युवक ने कनाडा में नौकरी कर रही युवती को बुलाने के करीब 6 माह बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और करीब दस फुट गहरा गड्ढा खोदकर उसकी लाश को अपने ही खेत में दबा दिया. मंगलवार को गुमड़ गांव के आरोपी सुनील उर्फ शीला की निशानदेही पर आला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में गड्ढे से युवती के कंकाल को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत स्थित सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया. मेडिकल बोर्ड की टीम से युवती के कंकाल का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जानकारी के मुताबिक, गुमड़ गांव की रौशनी पत्नी रामकिशन ने गन्नौर पुलिस को शिकायत दी थी कि जिला रोहतक के गांव बांलद में रहने वाली मेरी बहन नीलम की लड़की मेरे पास रहती थी. वह आईलाईटस की परीक्षा पास करने के बाद कनाडा चली गई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव के ही सुनील उर्फ शीला ने बहला फुसला कर जनवरी 2022 में उसे वापस भारत बुला लिया. साथ ही आरोप लगाया कि सुनील उर्फ शीला ने शादी करने के लिए युवती का अपहरण कर रखा है. युवती की उम्र 23 साल है. शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था. हालांकि युवती का कोई पता नहीं लगा और आरोपी भी उसी दिन से फरार चल रहा था.
जानकारी के मुताबिक, युवती की मौसी द्वारा साल 2022 में अपहरण का मामला दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो युवती के परिजन भी बेटी की तलाश में जुट गए. युवती के परिजनों ने मंत्री अनिल विज से मिलकर आरोपी का सुराग लगाने की गुहार लगाई. इसके बाद मामला सीआईए टू भिवानी में रैफर हुआ और भिवानी सीआईए टू के प्रभारी रविन्द्र और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए सुनील उर्फ शीला को भिवानी से गिरफ्तार कर लिया. प्रभारी रविन्द्र ने बताया पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी सुनील ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने युवती की जून 2023 में सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव को गढ़ी रोड स्थित अपने खेत में दबा दिया था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गड्ढे को खुदवाकर युवती के कंकाल को बाहर निकलवाया.
गौरतलब है कि सुनील उर्फ शीला अपराधिक प्रवृत्ति का युवक है. उसके खिलाफ इससे पहले भी जानलेवा हमला, अवैध पिस्तौल रखने और लड़ाई-झगड़े से संबधित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.
सीआईए टू भिवानी प्रभारी रविन्द्र ने बताया कि युवती के कंकाल का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के साथ ही युवती की मां का डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा. शुरुआती जांच में कंकाल युवती का है और मौके से युवती के सूट के भी कुछ हिस्से भी मिले हैं.
ये भी पढ़ें :
* नोएडा: पत्नी की हत्या कर यमुना नदी में फेंक दिया था शव, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी
* नाबालिग लड़की को ''बेचने'' की कोशिश और फिर नृशंस हत्या, मां और बेटी गिरफ्तार
* Delhi: युवक की हत्या कर प्लास्टिक के बोरे में डालकर शव को फेंका, संदिग्ध आरोपी फरार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं