उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक शख्स द्वारा अपनी पत्नी का कत्ल कर शव को यमुना नदी में फेंकने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि अपनी पत्नी पर विवाहेतर संबंध का शक करने वाले एक व्यक्ति को मंगलवार को उसकी हत्या करने और ईंटों से बंधे शव को यमुना नदी में एक बोरे में भरकर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि श्रवण और ऊषा की उम्र 30 वर्ष के आसपास है. ये दोनों जेवर थाना क्षेत्र के छतंगा खुर्द गांव में रहते थे. श्रवण पत्नी का कत्ल करने के बाद पुलिस में उसके लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराने पहुंच गया था, ताकि किसी को उस पर शक न हो.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "सोमवार को श्रवण ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई और उसी दिन अलीगढ़ में रहने वाले ऊषा के परिवार के सदस्यों ने भी पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उसे श्रवण ने मार डाला है. इसके बाद श्रवण को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. उसने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की. श्रवण ने बताया कि हत्या के बाद शव को एक बोरे में भरकर उसमें कुछ ईंटों को भी डाल दिया और उसे यमुना में फेंक दिया."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अधिकारी ने कहा कि आगे की पूछताछ के दौरान, दिहाड़ी मजदूर श्रवण ने खुलासा किया कि उसका मानना है कि उसकी पत्नी का उनके गांव के एक व्यक्ति के साथ विवाहेतर संबंध था, जिसके कारण वे अक्सर लड़ते थे. पुलिस ने कहा कि मंगलवार को जेवर पुलिस थाने में श्रवण के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज की गई.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम और मेरठ के विशेषज्ञ गोताखोरों को यमुना से शव निकालने के काम में लगाया गया है.
इन्हें भी पढ़ें:-
नाबालिग लड़की को ''बेचने'' की कोशिश और फिर नृशंस हत्या, मां और बेटी गिरफ्तार
Delhi: युवक की हत्या कर प्लास्टिक के बोरे में डालकर शव को फेंका, संदिग्ध आरोपी फरार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं