विज्ञापन

समझ गया तो ठीक, नहीं तो... इस गैंगस्टर ने ली गुरुग्राम लग्जरी कार शोरूम पर फायरिंग की जिम्मेदारी

Gurugram Firing: शोरूम के मालिक से हमांशु भाऊ गैंग पिछले डेढ़-दो साल से रंगदारी मांग रहा था. उसे लगातार कॉल की जा रही हैं. हिमांशु भाऊ और कौशल चौधरी शोरूम मालिक को लगातार धमकियां दे रहे हैं. यही वजह है कि गाड़यों के शोरूम पर पिछले 2 सालों से पुलिस तैनात है.

समझ गया तो ठीक, नहीं तो... इस गैंगस्टर ने ली गुरुग्राम लग्जरी कार शोरूम पर फायरिंग की जिम्मेदारी
हिमांशु भाऊ गैंग ने ली गुरुग्राम हमले की जिम्मेदारी.
  • गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक के पास BBT शोरूम पर बाइक सवारों ने फायरिंग की, जिसमें एक कर्मचारी घायल हुआ
  • हिमांशु भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली और धमकी भी जारी की
  • गैंग ने शोरूम मालिक से पिछले डेढ़-दो साल से रंगदारी मांगने और धमकियां देने की बात स्वीकार की
गुरुग्राम:

गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक के पास हुई फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली है. उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली है. बता दें कि शनिवार देर शाम को महंगी सेकेंड हैंड गाड़ियों के शोरूम BBT पर तीन बाइक सवारों ने फायरिंग की थी. इस घटना में एक शोरूम कर्मचारी घायल भी हुआ था. गोलियां कंपनी मालिक को निशाना बनाकर की गई थी, लेकिन वह कार में मौजूद नहीं था. 

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक के पास फायरिंग, लग्जरी गाड़ियों के शोरूम के शीशे टूटे, छर्रे लगने से ड्राइवर घायल

हिमांशु भाऊ गैंग ने ली गुरुग्राम फायरिंग की जिम्मेदारी

हिमांशु भाऊ गैंग ने अपने पोस्ट में लिखा, "कल जो BBT गुरुग्राम पे गोली चली है वो मैंने हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर ने चलवाई है.जतिन आहुजा को शायद बात समझ नहीं आई तो अब ये समझ गया तो ठीक है. नहीं, जो भी इसके किसी भी शोरूम पे आये, कोई एंम्पलॉय हो .या कोई कस्टमर, अपनी तैयारी करके आए. अगली बार गोली किसी को भी लग सकती है, हम जिम्मेदार नहीं होंगे."

Latest and Breaking News on NDTV

शोरूम मालिक से पिछले 2 साल से मांग रहा रंगदारी

बता दें कि शो रूम के मालिक से हमांशु भाऊ गैंग पिछले डेढ़-दो साल से रंगदारी मांग रहा था. उसे लगातार कॉल की जा रही हैं. हिमांशु भाऊ और कौशल चौधरी शोरूम मालिक को लगातार धमकियां दे रहे हैं. यही वजह है कि गाड़यों के शोरूम पर पिछले 2 सालों से पुलिस तैनात है. शोरूम मालिक को सुरक्षा मिली हुई है. वह पल-पल की गतिविधि पर नजर रखे हुए है. लेकिन फिर भी शनिवार देर शाम को वहां कई राउंड फायरिंग की गई.

Latest and Breaking News on NDTV

लग्जरी गाड़ियों के शोरूम पर हुई गोलीबारी

बता दें कि फायरिंग इतनी भयावह थी कि लग्जरी शोरूम का कांच का दरवाजा टूट गया. इसके साथ ही कई अन्य महंगी गाड़ियों के भी शीशे टूट गए. मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-37 थाना प्रभारी समेत अपराध शाखा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की. तीनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं. 

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Firing, Haryana Crime, Himanshu Bhau Gang, Extortion Call, Gurugram Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com