मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 12 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या के आरोप में पुलिस ने 56 वर्षीय महिला और उसकी बेटी को मंगलवार को गिरफ्तार किया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग लड़की को 50,000 रुपये में एक व्यक्ति को बेचना चाहती थीं, लेकिन इसमें नाकाम रहने के बाद भेद खुल जाने के डर से उन्होंने लड़की की कथित तौर पर हत्या कर दी.
पुलिस अधीक्षक (देहात) हितिका वासल ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 56 साल की मनोरमा 20 साल की किरण के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि किरण और नाबालिग लड़की के बीच दोस्ती थी तथा वे लड़की को 22 मार्च को पड़ोसी धार जिले के पीथमपुर क्षेत्र से कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की को देवास ले जाया गया था और उसे वहां 50,000 रुपये में एक व्यक्ति को बेचने की कोशिश की गई थी.
उन्होंने बताया, ‘‘उस व्यक्ति ने लड़की को खरीदने से इनकार कर दिया था और लड़की ने शोर मचाकर अपने घर जाने की जिद पकड़ ली थी. इससे घबराकर आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर लड़की की हत्या कर दी थी. उन्हें डर था कि लड़की घर पहुंचकर उनका भेद खोल देगी जिससे पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी.''
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंदौर जिले के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 24 मार्च की रात में नाबालिग लड़की की पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी और पुलिस ने अगले दिन रेल की पटरियों के पास उसकी लाश बरामद की थी.
उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तो लड़की महू कस्बे के बस स्टेंड पर दोनों आरोपियों के साथ जाती दिखाई दी. इससे उनके बारे में पुलिस को सुराग मिला.''
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल मनोरमा के पति और उसके बेटे की तलाश की जा रही है.
यह भी पढ़ें -
-- शोभायात्रा के दौरान हुए दंगों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने अर्जी दाखिल की
-- इतिहास से मुगल बाहर? CBSE और UP बोर्ड के 12वीं के पाठ्यक्रम में मुगल काल पर चली कैंची
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं