अवैध नशा तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में एक नाइजीरियन को अवैध नशे की बड़ी मात्रा के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूत्रों से आरोपी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच 30 प्रभारी इंस्पेक्टर सेठी मलिक की टीम ने आरोपी को सेक्टर 28 के मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से पुलिस को कोकेन, ब्राउन शुगर, मेथाडोन और एमडीएमए जैसे ड्रग्स बरामद हुए हैं. डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश पर यह कार्रवाई हुई.
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नवेके कोलिन्स है. आरोपी नाइजीरिया का रहने वाला है और फरीदाबाद के सेक्टर 31 में रह रहा था. क्राइम ब्रांच को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी अवैध नशा तस्करी करता है. क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के पास से स्कूटी पर अवैध नशे सहित धर दबोचा.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 36.51 ग्राम कोकेन कैप्सूल, 28 ग्राम ब्राउन शुगर, 12 ग्राम कोकेन, 25 ग्राम मेथाडोन तथा 21 ग्राम एमडीएमए कैप्सूल बरामद किए गए हैं. आरोपी से बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 25 लाख रुपये है.
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब तीन साल पहले भारत आया था. आरोपी के खिलाफ साल 2021 में हिमाचल प्रदेश में भी एक एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज है. आरोपी ने बताया कि वह अपने एक नाइजीरियन साथी से यह नशा खरीदकर लाया था.
पुलिस रिमांड पूरा होने के पश्चात आरोपी को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें :
* दिल्ली: अवैध संबंध के शक में पति ने की अपनी पत्नी और उसके दोस्त की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
* Dawood Ibrahim News: दाऊद ने सरेंडर करने के लिए जेठमलानी से संपर्क साधा था...महिला पत्रकार ने खोले मोस्ट वांटेड के राज
* उत्तर प्रदेश: अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं