नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में पति ने अवैध सबंध के शक में अपनी पत्नी और अपने उसके दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद खुद ही पुलिस को कॉल कर वारदात की जानकारी दी. रोहिणी साउथ थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के रोहिणी जिला के रोहिणी साउथ थाने के मंगोलपुर कलां गांव में अपनी पत्नी और 3 बच्चो के साथ किराए पर रहने वाले इमरान नाम के युवक ने पड़ोस में किसी रिश्तेदार के घर आए 22 साल के संजीत नाम के युवक की कैंची से वार कर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी इमरान ने अपने किराए के घर मे ही 28 साल की पत्नी खुशबू की उसके दुप्पटे से गला दबाकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया और खुद ही आरोपी ने पुलिस को कॉल कर वारदात की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही पकड़ लिया.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आरोपी के मकान मालिक ने बताया कि आरोपी करीब 3 साल से अपने परिवार के साथ रह रहा था. आरोपी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था. लेकिन अभी कुछ दिनों से सामने वाले घर में रहने वाले व्यक्ति के घर संजीत नाम का एक युवक आया, जिससे आरोपी इमरान की पत्नी खुशबू से दोस्ती हो गई. मकान मालिक ने बताया कि मृतका खुशबू अपनी पति इमरान को छोडक़र संजीत के साथ जाना चाहती थी और इसी वजह से इमरान ने पहले संजीत और फिर अपनी पत्नी खुशबू को मौत के घाट उतार दिया. मृतक संजीत को उसके परिजनो ने अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतका खुशबू को पुलिस लेकर अम्बेडकर अस्पताल पहुंची, जहां दोनो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
रोहिणी साउथ थाना पुलिस ने दोनों शवो पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया हैं. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे को तफ्तीश में जुट गई है. लेकिन एक बार फिर अवैध संबंधों के चलते न सिर्फ दो लोगो की जान चली गई, बल्कि 3 छोटे छोटे मासूम बच्चो के भविष्य पर भी खतरा मंडरा रहा है और एक हंसता खेलता परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया है.
ये भी पढ़ें:-
हाइपरसोनिक मिसाइल भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी इस्राइल का! बना रहा Sky Sonic, क्या है यह? जानें
PM मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान 26 राफेल लड़ाकू विमानों और स्कॉर्पीन सबमरीन की हो सकती है डील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं