विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2022

दिल्ली : घर पर आए थे ससुरालवाले, तभी शख्स ने कर दी फायरिंग; पत्नी और दो सालों की मौत

पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सुरेंद्र, विजय, सीमा, और बबीता को गोली लगी है. इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई. बबीता की हालत गंभीर है, जिसका इलाज अभी भी चल रहा है.

दिल्ली : घर पर आए थे ससुरालवाले, तभी शख्स ने कर दी फायरिंग; पत्नी और दो सालों की मौत
शख्स ने पत्नी और अपने अन्य दो की गोली मारकर की हत्या
नई दिल्ली:

एक शख्स ने पत्नी और अपने दो सालों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना दिल्ली के शकूरपुर बस्ती की है. आरोपी का नाम हरेंद्र है. वहीं मृतकों की पहचान हरेंद्र की पत्नी सीमा, विजय और सुरेंद्र (दोनों साले) के तौर पर हुई है. बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस को रविवार की देर रात शकूरपुर बस्ती के यादव कॉलोनी से फोन आया कि 4 लोगो को गोलियां लगी हैं. सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. घटना का जायजा लिया.  

पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सुरेंद्र, विजय, सीमा, और बबीता को गोली लगी है. इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई. बबीता की हालत गंभीर है, जिसका इलाज अभी भी चल रहा है.  पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि हरेंद्र नाम के शख्स का अपने सुसराल पक्ष से विवाद चल रहा था और कल देर रात उसके ससुराल वाले उसके घर पर आए थे, जहां उसने फायरिंग कर दी. दिल्ली पुलिस ने सुभाष पार्क पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है कि ऐसे कौन से कारण थे जिसके चलते  हरेंद्र ने तीनों की हत्या की. 

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War Live Updates: रूस ने यूक्रेन के चार शहरों में की सीजफायर की घोषणा, चीन ने की मध्यस्थता की बात

PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की फोन पर बात, भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर की चर्चा

Ukraine Crisis: Sumy से Indian Students के निकलने के लिए ये 8 बातें हैं बेहद ज़रूरी...

ये भी देखें-PM मोदी ने यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की से की बातचीत, फंसे छात्रों को निकालने पर हुई चर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com