विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2026

प्रोटीन के नाम पर बिक रहा जहर! नकली सप्लीमेंट मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट का पर्दाफाश, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

दिल्‍ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने रानी खेड़ा से नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट से जुड़े मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की है. आरोपी का नाम नवीन कुमार उर्फ ​​बंजारा है. इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक अवैध मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट का पर्दाफाश किया है.

प्रोटीन के नाम पर बिक रहा जहर! नकली सप्लीमेंट मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट का पर्दाफाश, तीसरा आरोपी गिरफ्तार
  • दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट के तीसरे आरोपी नवीन कुमार को गिरफ्तार किया है.
  • आरोपी अवैध मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट में ऑप्टिमम न्यूट्रिशन और सिंथा-6 जैसे ब्रांड के नकली सप्लीमेंट बनाते थे.
  • छापेमारी में नकली सप्लीमेंट, कच्चा माल, नकली स्टिकर, होलोग्राम, मशीनरी और कंप्यूटर बरामद किया गया है.

जिम जाने वालों, बॉडी बनाने वालों और फिटनेस के प्रति जागरूक युवाओं के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट आज जरूरत बन चुका है. मसल्स बनाने और फिट रहने की चाह में बड़ी संख्या में लोग महंगे ब्रांडेड सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि इसी बढ़ती मांग का फायदा उठाकर बाजार में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट का खतरनाक खेल भी चल रहा है. दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ऐसे ही एक बड़े नकली सप्लीमेंट रैकेट का पर्दाफाश किया था, जो सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ कर रहा था.

दिल्‍ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने रानी खेड़ा से नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट से जुड़े मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की है. आरोपी का नाम नवीन कुमार उर्फ ​​बंजारा है.

ये भी पढ़ें: दिल्‍ली के संगम विहार में रोड रेज का तांडव, बाइक सवार ने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर किया हमला

महंगे ब्रांड्स के नकली सप्‍लीमेंट

इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक अवैध मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट का पर्दाफाश किया है, जहां ऑप्टिमम न्यूट्रिशन और सिंथा-6 जैसे लोकप्रिय ब्रांडों के नकली सप्लीमेंट बनाए जा रहे थे.

छापेमारी के दौरान, अधिकारियों ने भारी मात्रा में नकली सप्लीमेंट्स, कच्चा माल, नकली स्टिकर, होलोग्राम, खाली जार और निर्माण एवं पैकेजिंग में प्रयुक्त मशीनरी बरामद की. नकली लेबल डिजाइनों से लैस एक डेस्कटॉप कंप्यूटर भी जब्त किया गया. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली के बवाना में आधी रात को लगी फैक्ट्री में भीषण आग, एक फायर मेन घायल

सस्‍ते पदार्थों से बनाते थे नकली सामान  

आरोपियों पर माल्टोडेक्सट्रिन, कोको पाउडर और फ्लेवरिंग एजेंट जैसे सस्ते पदार्थों को मिलाकर नकली उत्पाद तैयार करने और उन्हें बाजार में बेचने का आरोप है.

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSSI) अधिकारियों ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं और पूरी आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने और इस रैकेट में शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान के लिए आगे की जांच की जा रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fake Protein Supplements, Delhi Crime Branch, Fake Protein Supplement Racket Busts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com