विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, मेरठ से दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मेरठ में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में पेन पिस्टल, देसी पिस्तौल और हथियार निर्माण से जुड़ा बड़ा सामान बरामद हुआ, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

दिल्ली पुलिस ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, मेरठ से दो आरोपी गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार निर्माण और सप्लाई के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है
  • मेरठ में छापेमारी के दौरान परवेज उर्फ फर्रुख के घर से अवैध हथियार फैक्ट्री का सामान बरामद किया गया है
  • इस गिरफ्तारी में एक शूटर के कब्जे से पेन पिस्टल, देसी पिस्तौल और छह कारतूस जब्त किए गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के निर्माण और सप्लाई से जुड़े एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. क्राइम ब्रांच के डीसीपी पंकज सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में एक शूटर को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक पेन पिस्टल, एक देसी पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए गए. डीसीपी पंकज सिंह के अनुसार, जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने 24 और 25 मार्च को उत्तर प्रदेश के मेरठ में छापेमारी की.

ये भी पढ़ें : खाने के लिए नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, मौत, दोस्त भी घायल, शादी की खुशियां मातम में बदली  

बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद

इस दौरान परवेज उर्फ फर्रुख को गिरफ्तार किया गया, उसके आवास में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया. पुलिस ने फैक्ट्री से 24 पेन पिस्टल, दो देसी पिस्तौल, कई बैरल और हथियार निर्माण से जुड़ा उपकरण जब्त किया है. डीसीपी ने बताया कि यह अवैध फैक्ट्री परवेज उर्फ फर्रुख के मेरठ स्थित घर में संचालित की जा रही थी.

ये भी पढ़ें : डीजे बजाने को लेकर शादी समारोह में चाकूबाजी: नाबालिग की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, 7 लोग हिरासत में

जांच में क्या कुछ पता चला

जांच में सामने आया है कि परवेज उर्फ फर्रुख 2017 से पहाड़ सिंह के संपर्क में था, उस दौरान पंजाब में हुई ‘टारगेट किलिंग' की घटनाओं में हथियारों की सप्लाई उसी के जरिए की गई थी. इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. डीसीपी पंकज सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें एक‑दो अन्य संदिग्धों के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही हैं और जांच अभी जारी है.

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह का सप्लाई नेटवर्क पूरे एनसीआर क्षेत्र में फैला हुआ है और पंजाब में भी हथियारों की सप्लाई की जा रही थी.

(एएनआई इनपुट्स के साथ)
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com