दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट के तीसरे आरोपी नवीन कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी अवैध मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में ऑप्टिमम न्यूट्रिशन और सिंथा-6 जैसे ब्रांड के नकली सप्लीमेंट बनाते थे. छापेमारी में नकली सप्लीमेंट, कच्चा माल, नकली स्टिकर, होलोग्राम, मशीनरी और कंप्यूटर बरामद किया गया है.