विज्ञापन

गाजियाबाद सूर्या मर्डर केस में चार में से 3 आरोपी गिरफ्तार, बकरीद के दिन खोड़ा कालोनी में हुई थी हत्या

Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद सूर्या मर्डर केस में पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी. अब उनमें से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सूर्या की हत्या बकरीद के दिन खोड़ा कॉलोनी में हुई थी.

गाजियाबाद सूर्या मर्डर केस में चार में से 3 आरोपी गिरफ्तार, बकरीद के दिन खोड़ा कालोनी में हुई थी हत्या
  • गाजियाबाद के मकंदपुर खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन सूर्या की हत्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं
  • हत्या पुरानी रंजिश के कारण चाकू से हमला करने की बात सामने आई है. घायल सूर्या की अस्पताल में मौत हो गई थी
  • सूर्या की मौत से पहले का वीडियो सामने आया है जिसमें उसे 9 लोग उसे घेरा दिखाई दिए
1106220:

गाजियाबाद के मकंदपुर खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन सूर्या की हत्या मामले में पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने फरहान, आसिफ और नवाब को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. बता दें कि हत्या के इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने पहले 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया था. अब इनमें से तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 2 को हिरासत में रखा है. 

सूर्या मर्डर केस में 3 आरोपी गिरप्तार

सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में सूर्या पर चाकू से हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल सूर्या को आनन-फानन में नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था. जहां इलाज के दौरान  शुक्रवार दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई थी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मृतक सूर्या की तस्वीर.

मृतक सूर्या की तस्वीर.

कुर्बानी दिखने के बहान लेकर गया और मार दिया

सूर्या के दोस्त ने बताया कि जब वह असद के घर पहुंचे तो वह उनको मीट खिलाने लगा. जिस पर उन्होंने कहा कि वे लोग मीट नहीं खाते हैं. बस इसी दौरान उसने चाकू निकाला और सूर्या के पेट में घोंप दिया. उस वक्त असद के साथ 5-6 अन्य लोग भी मौजूद थे. सूर्या को चाकू लग चुका था. वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गया. छोड़ी देर बाद जब वह वापस वहां लौटा तो लोगों की भीड़ जमा थी. एक लड़के की मदद से वह दोस्त सूर्या को फोर्टिस हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचा और सबको फोन किया.

अशद के खिलाफ मामला दर्ज

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते उन्होंने पुलिस ने कई टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की.  कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की. उन्होंने जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही. शुक्रवार को गाजियाबाद पुलिस शिकायतकर्ता विनीत राजपूत की तहरीर पर खोड़ा थाने में आरोपी अशद के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

सूर्या की मौत से पहले का वीडियो आया सामने

सूर्या की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका आरोप है कि चार में से सिर्फ तीन को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि FIR में चार लोग नामजद हैं. सूर्या की मौत से पहले का एक वीडियो भी एनडीटीवी को मिला है, जहां उसे 9 लोग घेरे हुए दिख रहे हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी के अलावा अन्य आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है.

लेखक के बारे में
img
शुभांग सिंह ठाकुर
Assistant Producer,Output
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Murder Case, Ghaziabad Murder Video, Surya Murder Ghaziabad, Bakrid Murder, Ghaziabad Surya Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com