विज्ञापन

IPL 2026 Final: RCB-GT के बीच फाइनल का जबरदस्त क्रेज, आसमान पर पहुंचा होटल और फ्लाइट्स का किराया

RCB vs GT IPL 2026 Final, Hotels and Flights Price Hike: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने वाले इस खिताबी मुकाबले के चक्कर में मेजबान शहर के होटलों और वहां जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में भारी बढ़ोतरी हो गई है.

IPL 2026 Final: RCB-GT के बीच फाइनल का जबरदस्त क्रेज, आसमान पर पहुंचा होटल और फ्लाइट्स का किराया
RCB vs GT IPL 2026 Final, Hotels and Flights Price Hike:

RCB vs GT IPL 2026 Final, Hotels and Flights Price Hike: आज IPL 2026 सीजन का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा, इस मैच का रोमांच कितना हाई है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की हवाई सफर से लेकर होटल तक के दाम आसमान छू रहे हैं. इस साल ये फाइनल इस लिहाज से भी खास है क्योंकि RCB की टीम लगातार दूसरी बार खिताब के बेहद करीब है और इसी वजह से फैंस को बेसब्री से इस मैच का इंतजार है. हालांकि गुजरात के फैंस के लिए भी ये मौका बहुत खास है क्योंकि वो भी अपने आईपीएल इतिहास का दूसरा खिताब जीतने को बेताब है.

अहमदाबाद में मशहूर होटलों के किराए में भारी इजाफा देखने को मिला है. यहां एक रात का किराया 36 हजार रुपए तक पहुंच गया है. आमतौर पर मई के अंत को होटल इंडस्ट्री के लिए ऑफ-सीजन माना जाता है, लेकिन इस बार अहमदाबाद के कई बड़े होटलों में पहले से ही बुकिंग हो रही है. आईपीएल 2026 के फाइनल मैच से पहले 30 और 31 मई के दौरान अहमदाबाद के अधिकतर होटल हाउसफुल हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप फ्लाइट से अहमदाबाद जाना चाहते हैं, तो 17,000 से 35,000 हजार रुपए तक किराया चुकाना पड़ सकता है.

कोहली - हेजलवुड, गिल - बटलर का चलेगा शो

एक ओर आरसीबी की टीम में विराट कोहली और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे. वहीं, दूसरी तरफ जीटी शुभमन गिल, जोस बटलर, राशिद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाडियों से सजी है, जिसने फैंस के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है.

RCB - GT के बीच का रोमांच

इस सीजन आरसीबी ने लीग चरण के दौरान 14 में से 9 मुकाबले अपने नाम किए थे. क्वालीफायर-1 मे  गुजरात टाइटंस को 92 रन से रौंदकर टीम ने सीधे फाइनल में प्रवेश किया. दूसरी तरफ, जीटी ने लीग चरण में 14 में से 9 मुकाबले अपने नाम किए, लेकिन क्वालीफायर-1 में उसे आरसीबी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी. हालांकि, क्वालीफायर-2 में इस टीम ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया.

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच तीन बार भिड़ंत देखने को मिली है. 24 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने जीटी के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन 30 अप्रैल को उसे 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में इस टीम के खिलाफ दमदार जीत हासिल की थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com