विज्ञापन

'नॉर्थ इंडिया टूर पर हैं मम्मी-पापा': बेंगलुरु किलर ने मासूम से बुलवाया था झूठ, लाशों की बोरियां कार में रख घूमता रहा

बेंगलुरु में इंदुशेखर ने 7 लोगों की हत्या की थी. आरोपी ने अपने साले शंकर और उनकी पत्नी नलिनी की हत्या के बाद उनके 10 साल के बेटे से झूठे वॉयस मैसेज बनवाकर मर्डर छिपाया था.

'नॉर्थ इंडिया टूर पर हैं मम्मी-पापा': बेंगलुरु किलर ने मासूम से बुलवाया था झूठ, लाशों की बोरियां कार में रख घूमता रहा
बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है.
File Photo
बेंगलुरु:

बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर के द्वारा कथित तौर पर अपनी पत्नी और उसके परिवार के छह सदस्यों की हत्या करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी इंदुशेखर ने अपनी पत्नी सुनीता की हत्या करने के अगले दिन अपने साले शिवकुमार और शंकर को शराब पीने की पार्टी के बहाने अपने घर बुलाया और उनकी हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने कथित तौर पर उनकी पत्नियों नलिनी और दिव्या के साथ-साथ अपनी सास रूपावती और शंकर के सात साल के बेटे पुनीत की भी हत्या कर दी.

मामले में नया खुलासा क्या हुआ है?

शंकर और नलिनी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप है कि हत्यारे इंदुशेखर ने उनके 10 साल के बेटे से ही 5 दिन तक झूठे वॉयस मैसेज बनवाए, जिससे किसी को मर्डर की भनक न लगे. बच्चे से रिश्तेदारों को कहा गया कि माता-पिता तीर्थयात्रा पर हैं और फिर 3 महीने के नॉर्थ इंडिया टूर पर निकल गए हैं.

शंकर और नलिनी नाम के जिस जोड़े की हत्या कर दी गई थी, उनके 10 साल के बेटे से रिश्तेदारों और पारिवारिक दोस्तों को यह बताने के लिए कहा गया कि वे तीर्थयात्रा पर गए हैं और बाद में तीन महीने के लिए उत्तर भारत के दौरे पर निकल गए हैं. ये मैसेज उसके अपने नहीं थे बल्कि आरोपी के कहने पर किए जा रहे थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि लड़के ने उन्हें बताया है कि आरोपी इंदुशेखर ने उसे सिखाया था कि उसे क्या कहना है. उसने लड़के से उसके माता-पिता और अन्य लोगों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करवाकर वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करवाए.

लड़के के बयान के मुताबिक, उसके पिता शनिवार सुबह लापता हो गए थे, और दोपहर तक उसकी मां का भी कहीं पता नहीं था. उसी शाम इंदुशेखर उसे लेने आया और कहा कि वे तीर्थयात्रा पर जा रहे हैं.

पुलिस ने क्या बताया?

हत्याकांड मामले में पुलिस ने बताया कि बच्चा इंदुशेखर पर भरोसा करता था क्योंकि वह एक जाना-पहचाना शख्स था और परिवार से उसके अच्छे संबंध थे. बच्चे ने पुलिस को बताया कि इंदुशेखर उसे अपने रिश्तेदारों से सीधे बात नहीं करने देता था. इसके बजाय, वह उसे फोन थमा देता था और उससे वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करवाता था. शुरू में, उसे यह कहने के लिए कहा गया था कि उसके माता-पिता मंदिर गए हैं और उन्होंने अपने फोन वहां मौजूद लोगों को दे दिए हैं.

पुलिस के मुताबिक, बच्चे ने बताया कि इंदुशेखर ने उसे यह बोलने के लिए कहा था कि वे तीन महीने के लिए उत्तर भारत के दौरे पर जा रहे हैं और कोई भी उन्हें परेशान नहीं करे.

बच्चे ने यह भी बताया कि उस दौरान इंदुशेखर की कार के अंदर से बहुत बदबू आ रही थी. उसने गाड़ी में दो-तीन भारी बोरियां देखीं और आरोपी से उस बदबू के बारे में पूछा. इंदुशेखर ने उसके सवालों को टालते हुए कहा कि पीछे कुछ कचरा या बेकार का सामान रखा है.

जब उसने बोरियों के अंदर देखने की कोशिश की, तो इंदुशेखर ने उसे डांटा और बोरियों के पास न जाने की चेतावनी दी. बाद में, इंदुशेखर अपनी गाड़ी नंदी हिल्स की तरफ ले गया और उन बोरियों को वहीं फेंक दिया था.

यह भी पढ़ें | बेंगलुरु में पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, हार्ट अटैक बताकर किया गुमराह, ऐसे पकड़ी गई

यह भी पढ़ें | नाबालिग बेटी का ब्रेनवॉश कर 7 रिश्तेदारों की हत्या? बेंगलुरु के इस सनसनीखेज हत्याकांड ने सबको चौंकाया

यह भी पढ़ें | कौन थीं आदिवासी नेत्री निशा भगत? बेंगलुरु की नौकरी छोड़ जल-जंगल-जमीन और सरना धर्म कोड की लड़ाई में उतरीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru, Bengaluru Murder, Bengaluru Crime News, Indushekhar, Murder Case News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com