मेट्रोमोनियल वेबसाइट शादी डॉट कॉम (shaadi.com) पर तलाकशुदा महिलाओं को अपने प्यार के जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने तथा बलात्कार के मामले में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को बीपीटीपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के फरार आरोपियों की जल्द पकड़ने के निर्देश पर फरीदाबाद के पुलिस थाना बीपीटीपी के प्रभारी अर्जुन देव की टीम ने शातिर अपराधी आकाश को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आकाश है जिसकी उम्र करीब 48 वर्ष है. वह बहुत शातिर अपराधी है जो तलाकशुदा महिलाओं को अपने झांसे में फंसाकर उनके साथ बलात्कार करता था और धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देता था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
महिला पुलिस थाना सेंट्रल में वर्ष 2017 में फरीदाबाद की रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला ने शिकायत दी थी. उसमें उसने बताया था कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया तथा साथ ही उसका 70 लाख रुपये का फ्लैट बेचकर उसके पैसे हड़प गया. आकाश ने एक अन्य फ्लैट पर महिला के नाम पर लोन लिया तथा उसके पैसे भी ले गया. इसके बाद पीड़ित महिला ने जब उससे शादी करने के लिए कहा तो वह फरार हो गया.
महिला की शिकायत पर थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की गई परंतु वह पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए जगह बदल-बदल कर रहने लगा. वर्ष 2018 में आरोपी को पीओ घोषित किया गया था और उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार रेड कर रही थी. अंततः बीपीटीपी थाना प्रभारी अर्जुन देव की अगुवाई में गठित की गई पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपी आकाश को नोएडा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली.
मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को महिला पुलिस थाना सेंट्रल के हवाले किया गया. वहां से आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है. पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आकाश पंजाब के जालंधर का रहने वाला है परंतु उसकी शिक्षा दिल्ली में हुई है. वह फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज होने से पहले दो बार शादी कर चुका था और दोनों बार उसका तलाक हो गया था.
आकाश shaadi.com पर ऐसी महिलाओं की तलाश करता था जिनका तलाक हो चुका है. वह उनसे संपर्क करके उनके नजदीक आने की कोशिश करता था. वह महिलाओं को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनके साथ बलात्कार व धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देता था.
इस मामले के अलावा गुरुग्राम में भी आरोपी आकाश ने एक महिला के साथ 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की वारदात की थी. उसके बारे में गुरुग्राम पुलिस को सूचित किया जा चुका है. आरोपी से मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है और उसकी निशानदेही के पश्चात बरामदगी की जाएगी.
यह भी पढ़ें -
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं