विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में होली पर दे दनादन, गार्ड और स्थानीय लोगों के जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

बिसरख पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों से करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में होली पर दे दनादन, गार्ड और स्थानीय लोगों के जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी में होली के दिन सुरक्षा गार्डों और निवासियों के बीच मारपीट हुई. इस घटना में सुरक्षा गार्डों ने लाठी-डंडों से निवासियों को पीटा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. निवासियों के अनुसार, होली के अवसर पर कुछ लोग अपने परिवार के साथ डांस कर रहे थे.

इसी दौरान, सुरक्षा गार्डों ने आकर उन्हें रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई.बहस बढ़ने पर तीन से चार सुरक्षा गार्डों ने निवासी के साथ धक्का-मुक्की की और उसे डंडों से पीटा. मारपीट की यह पूरी घटना किसी व्यक्ति के द्वारा अपने फ्लैट से मोबाइल कैमरे में कैद कर ली गई. उसके बाद इसके वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया, जिसमें सुरक्षाकर्मी मारपीट करते हुए दिख रहे हैं. बिसरख पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों से करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 1.19 करोड़ रुपये के गहने लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, सास ने ही दर्ज कराया केस, जान ले क्या है पूरा मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida Police, Brawl On Holi In Noida Society
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com