विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने सेरआम की थी हत्या, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

DCP ग्रेटर नोएडा साद मियां खां ने बताया की नितिन नागर की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सचिन और विपिन से ईकोटेक 1 पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में घायल होने के बाद दोनों हत्या आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने सेरआम की थी हत्या, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने नितिन हत्याकांड को 48 घंटे में सुलझाया
NDTV
  • ग्रेटर नोएडा पुलिस ने लुक्सर हत्याकांड को 48 घंटे के अंदर सुलझाकर तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया
  • गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन, सचिन और मोनू के रूप में हुई जिन पर नितिन नागर की हत्या का आरोप है
  • पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को पैर में गोली लगी, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने लुक्सर हत्याकांड को महज 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए इस हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन और सचिन के रूप में की गई है. पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को पैर में गोली लगी है. आपको बता दें कि दोनों बदमाशों और इकोटेक-1 पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ हुई है. इस पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, कारतूस और एक टाटा पंच गाड़ी बरामद की है. 

Latest and Breaking News on NDTV

दरअसल, मंगलवार दिन में लुक्सर गांव में घर के बाहर ही नितिन नागर नाम के युवक पर गोलियां बरसाकर और चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी गई थी. पुरानी रंजिश के चलते इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस की जांच में पता चला कि सचिन, विपिन और मोनू ने पूरी योजना बनाकर नितिन नागर की हत्या की है. इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई. इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने भारी रोष दिखाया और मृतक की पत्नी श्वेता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया और इस हत्या के खुलासे के लिए डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने चार टीमों का गठन किया.

Latest and Breaking News on NDTV

बुधवार की रात में थाना ईकोटेक-1 पुलिस और स्वाट टीम द्वारा दिक्सन कंपनी से सिरसा जाने वाले रास्ते पर चैकिंग अभियान चलाया गया. बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दिया पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और इस दौरान दोनों बदमाश सचिन और विपिन गोली लगने से घायल हो गए. डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खां ने बताया की नितिन नागर की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सचिन और विपिन से ईकोटेक 1 पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में घायल होने के बाद दोनों हत्या आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. 

मंगलवार की रात मोनू नाम के आरोपी का भी किया था मुठभेड़

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मंगलवार को लुक्सर गांव में नितिन नाम के शख्स की हत्या के मामले को महज 12 घंटे के अंदर ही सुलझाते हुए इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था.ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू के रूप में की थी. पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कुछ जिंदा कारतूस भी कब्जे में लिया था. पुलिस और बदमाश के बीच ये मुठभेड़ ईकोटेक 1 थाना इलाके में हुई है. पुलिस फिलहाल आरोपी से नितिन हत्याकांड को लेकर पूछताछ कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

आपको बता दें कि मंगलवार सुबह थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में आने वाले गांव लुक्सर के रहने वाले नितिन को पुरानी रंजिश के चलते सचिन व उसके अन्य साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जिसमें नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों  ने उसे मृत घोषित कर दिया था. नितिन और विनिय की आपसी दुश्मनी ने गैंगवार का रूप तब ले लिया जब विनय की हत्या की गई थी. इसके बाद आरोपी नितिन और उसके साथियों पर पुलिस की दबिश लगातार बढ़ने लगी थी.

यह भी पढ़ें: मामूली कहासुनी के बाद बने दुश्मन, 7 महीने की प्लानिंग के बाद लिया बदला, गैंगवार की ये घटना आपको हिला देगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com