रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मेगा ऑक्शन से पहले युजवेंद्र चहल को छोड़ने का फैसला किया जबकि मोहम्मद सिराज को रिटेन किया था. शायद इस सीजन में चहल के प्रदर्शन को देखते हुए अपने फैसले पर जरूर पछतावा हो रहा होगा क्योंकि युजवेंद्र चहल ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने की दौड़ में वे सबसे आगे चल रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शनिवार को पंजाब के खिलाफ मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए. इस मैच में उन्होंने जॉनी बेयरस्टो, राजपक्षे और मयंक अग्रवाल को आउट किया है . इस सीजन में उनके अभी तक 22 विकेट हो गए हैं. उनके बाद टीम इंडिया में उन्हीं के साथी कुलदीप यादव का नाम आता है जिनके नाम अभी तक 18 विकेट हैं. युजवेंद्र चहल 20 और उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा आईपीएल में सबसे ज्यादा 4 सीजन में कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें- PBKS vs RR: हे भगवान! संजू सैमसन कितने बदनसीब, सोशल मीडिया पर चर्चा बना अनचाहा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा बार 20 से ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड
- युजवेंद्र चहल- 4 बार (2015, 2016, 2020, 2022)
- लासिथ मलिंगा- 3 बार(2011, 2012, 2015)
- सुनील नारायण- 3 बार(2012, 2013, 2014)
तोड़ा श्रेयस गोपाल का रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स के लिए एक स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभी तक के रिकॉर्ड की बात करें तो श्रेयस गोपाल ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 20 विकेट लिए थे. द ग्रेट शेन वार्न के नाम 19 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अब युजवेंद्र चहल ने अपने नाम कर लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं