चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 अंक तालिका में सिर्फ छह अंकों के साथ नौवें स्थान पर है. चेन्नई को इस तरह के खेल के लिए नहीं जाना जाता लेकिन यह सीज़न कुछ अलग साबित हुआ है क्योंकि टीम ने नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया गया था. आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले, एमएस धोनी ने रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को कप्तानी की बैटन दी थी. हालांकि, सीज़न में आठ गेम में हार के बाद , ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और धोनी ने फिर से टीम की कप्तानी संभाल ली है.
यह पढ़ें- उमरान मलिक टी20 वर्ल्डकप में चाहिए, अब पूर्व भारतीय दिग्गज गेंदबाज ने कही अपने मन की बात
जब जडेजा कप्तान बने तो बल्ले और गेंद दोनों से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा और यहां तक कि धोनी ने भी स्वीकार किया कि कप्तानी ने ऑलराउंडर के खेल को प्रभावित किया. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन ने पूरे प्रकरण पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें जडेजा के लिए थोड़ा खेद है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वॉटसन ने ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट पर कहा "जब मैंने शुरू में सुना कि जडेजा पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं, तो मैं हैरान था क्योंकि हर कोई जानता है कि जब एमएस मैदान पर होते हैं, तो पूरा नियंत्रण और सम्मान और एक नेता के रूप में उनकी एक अलग ही पहचान है जिसे तोड़ पाना बहुत ही मुश्किल काम था. मुझे आश्चर्य हुआ, अगर एमएस एक खेल में नहीं खेले, चोटिल हो गए या उन्होंने उन्हें एक खेल के लिए आराम दिया, तो बिल्कुल मैंने सोचा कि जडेजा के लिए यह एक शानदार मौका है और यहां कुछ गेम करें.
यह भी पढ़ें- GT vs MI: अब कप्तान हार्दिक ने दी सफाई कि किस वजह से दिल्ली के खिलाफ मिली मात
आखिर में वॉटशन ने कहा कि मुझे जडेजा के लिए सॉरी फील हुआ, वे शानदार खिलाड़ी हैं. इस तरह से अपनी उसी पॉजिशन पर वापस आना निश्चित रूप से थोड़ा शर्मिंदी वाला काम है लेकिन अंत में जो हुआ वो ठीक ही हुआ है जो धोनी ने कप्तानी फिर से वापस ले ली. ऐसे समय में ऐसा निर्णय लेना निश्चित रूप से बहुत बड़ा काम है. ऐसे लोगों के सामने कप्तानी छोड़ने में थोड़ी बेज्जती तो सहनी पड़ती है. मेरे साथ भी ऐसा पहले हो चुका है जब मुझे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी छोड़नी पड़ी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं