भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील की और बच्चों व नागरिकों के लिए शांति, सुरक्षा और अवसरों का समर्थन करने को कहा है. युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हर बच्चे, स्टूडेंट, महिला और पुरुष के लिए, आप सभी को शांति से सीखने, सुरक्षित माहौल में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलना चाहिए. आपकी भलाई ही एक बेहतर भारत की नींव है. आइए, हम सब मिलकर ऐसी कम्युनिटी बनाएं जहां एक-दूसरे का ख्याल रखा जाए, मौके मिलें और उम्मीद बनी रहे. बातचीत के जरिए हम भारत के भविष्य के लिए कोई अच्छा समाधान निकाल सकते हैं."

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोमवार को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ हजारों छात्र ‘चलो संसद' मार्च के लिए निकले थे. प्रदर्शनकारी NEET-UG पेपर लीक मामले और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की. प्रदर्शन के दौरान झड़प भी हुई. इसके बाद युवराज सिंह की यह सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है, युवी ने इमोशनल होकर यह अपील की है जिसे सोशल मीडिया पर खूबल पसंद किया जा रहा है .
ये भी पढ़ें- जिम्बाब्वे T20 सीरीज में भारत के इस खिलाड़ी का करियर दांव पर ! टीम से बाहर होने का खतरा
ये भी पढ़ें- रवि शास्त्री ने ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी भारतीय टीम, 6 खिलाड़ियों को किया स्क्वॉड से बाहर
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही बना देंगे महारिकॉर्ड, पहले बल्लेबाज बनेंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं