Ravi Shastri Picks Team India Squad For ODI World Cup 2027: भारत के पूर्व कप्तान और कोच रवि शास्त्री ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी पसंद के खिलाड़ियों का चुनाव किया है जिसे वर्ल्ड कप में जगह मिलनी चाहिए. पूर्व दिग्गज शास्त्री ने 15 सदस्यीय यीम का ऐलान किया है. ओपनर के तौर पर शास्त्री की पसंद शुभमन गिल और रोहित शर्मा बने हैं तो वहीं नंबर 2 पर पूर्व कोच ने विराट कोहली का चुनाव किया है. नंबर 3 पर शास्त्री की पसंद श्रेयस अय्यर हैं.
पूर्व कोच रवि शास्त्री ने केएल राहुल को टीम में जगह दी है तो वहीं, चौंकाते हुए उन्होंने ईशान किशन को वर्ल्डकप की टीम में शामिल नहीं किया है. अपनी इस टीम में शास्त्री ने भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को भी जगह दी है, जिसने फैन्स को हैरान करर दिया है. शास्त्री ने अपनी टीम में यशस्वी जायसवाल के अलावा किसी भी दूसरे युवा खिलाड़ी को जगह नहीं दी है.

विकेटकीपर के तौर पर शास्त्री की पसंद ऋषभ पंत बने हैं, वहीं, ऑलराउंडर के लिए शास्त्री ने अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा पर भरोसा जताया है. तेज गेंदबाजी में शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह के अलावा भुवनेश्वर कुमार , मोहम्मद सिराज , मोहम्मद शमी को इस टीम में जगह दी है. वहीं, स्पिनर के लिए शास्त्री की पसंद कुलदीप यादव बने हैं.
इन 6 खिलाड़ियों को नहीं दी जगह
रवि शास्त्री ने अपनी इस खास टीम में वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और मयंक यादव जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है. खासकर ईशान किशन को जगह न देककर शास्त्री ने हैरान कर दिया है. बता दें कि ईशान किशन के नाम वनडे में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. 2022 में ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में दोहरा शतक ठोका था. इसके अलावा सुंदर और दुबे जैसे ऑलराउंडर भी रवि शास्त्री की पसंद नहीं बने हैं.
रवि शास्त्री ने चुनी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार , मोहम्मद सिराज , मोहम्मद शमी, और कुलदीप यादव
ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi के पास इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही बना देंगे महारिकॉर्ड, पहले बल्लेबाज बनेंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं