विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi के पास इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही बना देंगे महारिकॉर्ड, पहले बल्लेबाज बनेंगे

Vaibhav Sooryavanshi record IND vs ZIM, 1st T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज में हरारे में 23 जुलाई से शुरू होगी. इस सीरीज में एक बार फिर से सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर नजर रहेगी.

Vaibhav Sooryavanshi के पास इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही बना देंगे महारिकॉर्ड, पहले बल्लेबाज बनेंगे
Vaibhav Sooryavanshi, India vs Zimbabwe, 1st T20I:

Vaibhav Sooryavanshi, IND vs ZIM, 1st T20I:  भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. पहले टी-20 में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर होगी. इस टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चला तो जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का हाल बेहाल हो जाएगा. इस सीरीज में वैभव के पास दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.  एक ओर जहां वैभव के पास सबसे कम पारी खेलकर 150 छक्के लगाने का मौका होगा तो वहीं विश्व क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 150 टी-20 छक्के लगाने का सुपररिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं. बता दें कि वैभव 100 टी20 छक्के लगाने वाले इतिहास के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं. 

सबसे कम उम्र में 150 टी-20 छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड

उन्होंने यह उपलब्धि केवल 29 टी20 पारियों में हासिल की थी. वहीं, अबतक वैभव ने 37 पारी में 139  छक्के लगाए हैं. अब यदि वैभव 3 मैचों की सीरीज में 11 छक्के लगा लेते हैं तो उनके नाम 40 पारी में 150 टी-20 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बन जाएगा और साथ ही वैभव वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 150 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस समय ये खबर लिखे जाने तक वैभव  की  उम्र  15 साल और 117 दिन  है. 

हरारे में कर चुके हैं कमाल

अब वैभव सूर्यवंशी अब कहीं ज्यादा खुशनुमा माहौल में लौटेंगे. हरारे वही जगह है जहां चार महीने पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाउ उन्होंने 80 गेंदों पर शानदार 175 रन बनाए थे, इस पारी के दम पर भारत ने खिताब जीता था. और देश के सबसे रोमांचक युवा बल्लेबाजों में से एक के तौर पर अपनी पहचान को और मजबूत की थी. वैभव ने 80 गेंद पर 175 रन बनाए थे जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे. 

वैभव को उम्मीद मचाएंगे तहलका

15 साल के वैभव इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार तीन मैचों में असफल रहे थे, अब जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज में अपनी फॉर्म पाने और बड़ी पारी खेलने की चाहत रखते हैं. वैभव ने कहा है कि पिछले चार महीनों में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं, यह क्रिकेट का हिस्सा है, ऐसा होता रहेगा.मुझे प्रक्रिया को फॉलो करना होगा और टीम के लिए अपना सौ प्रतिशत देना होगा."

हरारे में खेलने को लेकर क्या बोले वैभव

सूर्यवंशी ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत यादगार ग्राउंड है, सिर्फ चार महीने पहले, हमने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल खेला था और जीता था, इसलिए यह बहुत खास ग्राउंड है, यहां वापस आकर सच में बहुत मजा आ रहा है, भारत का प्रतिनिधित्व करना हर किसी का सपना होता है, यह बहुत खास पल होता है."

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी T-20 में बनाएंगे WORLD RECORD, 11 छक्के लगाते ही रचेगें इतिहास, बन जाएंगे नंबर 1

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Zimbabwe Vs India 2024, India, Zimbabwe, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com