Zaheer Khan Reveals His Top 5 Bowlers In ODI Cricket: जल्द ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने वाला है, जो वनडे प्रारूप में खेला जाएगा. अहम मुकाबले से पूर्व टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने दुनिया के उन पांच तेज गेंदबाजों के नाम नाम बताए हैं, जो इस प्रारूप में उनके फेवरेट तेज गेंदबाज हैं. क्रिकबज के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वसीम अकरम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. जिन्होंने वनडे क्रिकेट में बहुत प्रभाव डाला है. जहीर ने कहा, 'मेरे पास कई गेंदबाज थे. मगर वसीम अकरम का नाम उन खिलाड़ियों में से है, जिनका इस फॉर्मेट में काफी प्रभाव था.'
अकरम के अलावा उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ की भी खूब सराहना की है. मैक्ग्राथ क्रिकेट जगत में अपनी सटीकता और सरल गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने मैक्ग्राथ की सराहना करते हुए कहा, 'एक नाम जिसे मैं सच में देखता था. वह ग्लेन मैक्ग्राथ का था. उनकी सटीकता, बॉलिंग एक्शन में सरलता और नई गेंद के साथ अतिरिक्त उछाल कुछ ऐसा था जो उनके पूरे करियर में बिल्कुल स्पष्ट था.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तीसरे गेंदबाज के रूप में उन्होंने वकार यूनिस का चुनाव किया. उन्होंने कहा, 'वकार यूनुस के बारे में बात करते हैं. आप स्ट्राइक रेट और प्रभाव की बात करते हैं. उनके नंबर पर गौर करें तो वो वहीं हैं. पूरे करियर के दौरान जो सबसे प्रभावशाली रहा वह था उनका वनडे में लिया गया फाइव विकेट हॉल. स्ट्राइक करने के मामले में उनका प्रभाव बिल्कुल अलग था.'
चौथे गेंदबाज के रूप में उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज चमिंडा वास का चुनाव किया. जहीर ने कहा, 'चमिंडा वास एक ऐसे गेंदबाज हैं जो मेरे हिसाब से टॉप में होने चाहिए. वो नई गेंदों के साथ काफी प्रभावी थे. उपमहाद्वीप में सटीकता के साथ गेंदबाजी करना और अपनी टीम को बैलेंस प्रदान करना काफी प्रभावशाली है.'
पांचवें गेंदबाज के रूप में उन्होंने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन का चुनाव किया. जहीर ने कहा, 'डेल स्टेन एक ऐसे गेंदबाज हैं. जिन्हें हम उनकी तेज गेंदबाजी साथ-साथ आउटस्विंग गेंदबाजी के लिए जानते हैं. मैच के दौरान विपक्षी टीम के ऊपर उनका असर हमेशा बना रहता था.'
यह भी पढ़ें- बाबर आजम और शाहीन अफरीदी नहीं, मोहम्मद आमिर ने इन 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बताया भारत के लिए खतरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं