विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2021

यासिर शाह पर FIR होने के बाद गुस्साए PCB चीफ रमीज राजा, 'पाकिस्तान क्रिकेट को बदनाम किया'

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा (Rameez Raja) ने बुधवार को स्वीकार किया कि लेग स्पिनर यासिर शाह (Yasir Shah) पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोपी की मदद का आरोप लगना खेल के लिए ‘अच्छा नहीं’ है

यासिर शाह पर FIR  होने के बाद  गुस्साए PCB चीफ रमीज राजा, 'पाकिस्तान क्रिकेट को बदनाम किया'
यासिर शाह पर भड़के रमीज राजा
  • पाकिस्तानी स्पिनर पर भड़के रमीज राजा
  • खत्म हो सकता है करियर
  • यासिर शाह पर FIR दर्ज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा (Rameez Raja) ने बुधवार को स्वीकार किया कि लेग स्पिनर यासिर शाह (Yasir Shah) पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोपी की मदद का आरोप लगना खेल के लिए ‘अच्छा नहीं' है क्योंकि खिलाड़ियों को नियमित तौर पर ‘खेल के दूत के रूप में' उनकी भूमिका के बारे में बताया जाता है. दो दिन पहले इस्लामाबाद के शालीमार पुलिस स्टेशन में एक युगल ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जिसमें यासिर शाह का भी नाम है. युगल ने आरोप लगाया है कि इस क्रिकेटर ने अपने मित्र की मदद की जबकि उसे पता था कि उसने उनकी 14 साल की भतीजी से बलात्कार किया है और उसका वीडियो बनाया है.

IND vs SA: साउथ अफ्रीका में दीपक चाहर ने भारतीय बल्लेबाजों का किया बुरा हाल, बोले- 'लाल गेंद मजेदार'- Video

रमीज ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘इसमें कोई सोचने वाली बात नहीं है कि यासिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है और हम इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित और शिक्षित करते हैं कि उनकी भूमिका खेल के दूत की है और उन्हें पता होना चाहिए कि उन्हें किसके साथ और कब कैसा व्यवहार करना चाहिए.'' एफआईआर में कहा गया है कि जब पति-पत्नी मदद के लिए यासिर के पास गए तो उसने हंसकर उन्हें भगा दिया, पूरी घटना का मजाक बनाया, उन्हें और उनकी भतीजी को जान से मारने की धमकी दी. साथ ही कहा कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके उन्हें अदालत में घसीटेगा. यासिर और उसके दोस्त से संपर्क नहीं हो पा रहा है और इस मामले में पुलिस अब भी उनकी तलाश कर रही है.

राशिद खान ने पिच पर नचाई गेंद, बल्लेबाज के उड़े होश, अंपायर के फैसले को देखे बिना भागा पवेलियन- Video

पीसीबी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि इस मामले का सच क्या है लेकिन यह तथ्य है कि इस तरह की सुर्खियां पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं है और विशेषकर उस समय जब पाकिस्तान क्रिकेट में अब अच्छे समय की वापसी हो रही है.'' रमीज ने कहा कि यासिर सहित सभी अनुबंधित खिलाड़ियों को नियमित तौर पर खेल के दूत के रूप में उनकी जिम्मेदारियां याद दिलाई जाती हैं और साथ ही उन्हें बताया जाता है कि सार्वजनिक तौर पर उन्हें कैसा बर्ताव करना है. पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट और 25 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले यासिर अंगुली में चोट के कारण हाल में बांग्लादेश दौरे पर नहीं गए थे.

भारतीय क्रिकेट टीम विवाद : कप्तान को लेकर विवादों का लंबा इतिहास'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rameez Raja Jr, Yasir Shah, Ramiz Raja, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com