Yashasvi Jaiswal: भारत ने राजकोट में रविवार को खत्म हुए तीसरे टेस्ट में मेहमान टीम को 434 रनों के विशाल अंतर से मात देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को मिला, जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा तो दूसरी पारी में पांच विकेट झटके. लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) अपने नाबाद दोहरे शतक के दम पर चर्चा का विषय बने. देश भर में इस युवा क्रिकेटर को लेकर बात हो रही है. जायसवाल (Jaiswal's double century) ने आक्रमक अंदाज में पारी खेली और इसकी तारीफ इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी भी कर रहे हैं. हर कोई इस भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी का दीवाना हो गया. रविवार को जायसवाल (Yashasvi's record) के बल्ले से कई रिकॉर्ड निकले, लेकिन एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने से वह बस एक शॉट से चूक गए. हालांकि, जायसवाल अभी सिर्फ 22 साल के हैं, लेकिन यह भी सही है कि मौके जीवन में इस मामले में बार-बार नहीं आते.
यह भी पढ़ें:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल जायसवाल ने अपनी पारी में कुल मिलाकर 12 गगनचुंबी छक्के लगाए. और इस तरह से उन्होंने करीब 28 साल पहले पाकिस्तान ग्रेट पेसर वसीम अकरम के कारनामे की बराबरी कर ली. तब वसीम अकरम ने बैटिंग में अपने जबर्दस्त हाथ दिखात हुए शेखपुरा में जिंबाब्वे के खिलाफ 257 रन की पारी खेली थी. और इसमें उन्होंने 12 छ्क्के जड़े थे. मतलब यशस्वी अगर एक छक्का और जड़ देते, तो वह एक पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेते. वैसे बाद में जब अनिल कुंबले ने उनसे सवाल किया, तो जायसवाल ने कहा कि उन्हें इस रिकॉर्ड के बारे में नहीं मालूम था. सबक यह है कि आपको रिकॉर्डों का पता होना भी जरूरी है, लेकिन इसके बावजूद जायसवाल ने अकरम को दूसरे मामले में पीछे छोड़ा दिया.
यहां निकल गए जायसवाल आगे
जायसवाल भले ही अकरम का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक छक्का दूर रह गए हों, लेकिन उन्होंने स्ट्राइक-रेट के मामले में जरूर पाक दिग्गज को पीछे छोड़ दिया. अकरम ने 257 रनों की पारी में 70.79 के स्ट्रा-रेट से रन बनाए थे, तो जायसवाल ने 90.67 के स्ट्राइक-रेट से रन बटोरे.
एक साथ इन 6 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा
वैसे सर्वाधिक छ्क्कों के मामले में भले ही जायसवाल पाकिस्तानी ग्रेट अकरम को नहीं पछाड़ सके, लेकिन उन्होंने 12 छक्के जड़कर एक साथ पांच दिग्गजों को इस मामले में पटखनी दे दी. और ये पांच बल्लेबाज न्यूजीलैंड के नॉथन एस्ले, मैथ्यू हेडेन, फिलहाल इंग्लैंड टीम के बैजबॉल मास्टर ब्रैंडन मैकलम, बेन स्टोक्स और श्रीलंका के कुसल मेंडिस हैं, जो एक टेस्ट पारी में 11 छक्के जड़ चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं