Yashasvi Jaiswal vs Jimmy Anderson: जेम्स एंडरसन दुनिया के सबसे बड़े गेंदबाज में से एक हैं लेकिन युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के खिलाफ उनकी गेंदबाजी औसत नजर आई है. तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत की पारी के 85वें ओवर में जायसवाल ने धमाका करते हुए उनके खिलाफ लगातार तीन गेंद पर 3 छक्का लगाकर तूफान ला दिया. 41 साल के अनुभवी गेंदबाज की गेंदों की ऐसी धुनाई देखकर क्रिकेट पंडित हैरान रह गए. जायसवाल ने 85वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर एंडरसन के होश उड़ा दिए. ऐसा काफी कम देखने को मिलता है जब एंडरसन के खिलाफ कोई बल्लेबाज तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर पाता है. लेकिन जायसवाल ने ऐसा कर विश्व क्रिकेट को चौंका दिया है. (Yashasvi Jaiswal hits 3 Consecutive sixes to Jimmy Anderson)
6️⃣6️⃣6️⃣
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 18, 2024
- Yashasvi Jaiswal smashed 3 consecutive sixes to Jimmy Anderson. 🤯 pic.twitter.com/TNKvilVZEu
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहली बार किसी बल्लेबाज ने किया ऐसा कमाल
ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने टेस्ट में जेम्स एंडरसन के खिलाफ उनकी लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के लगाए हों. एंडरसन अपने टेस्ट करियर का 185वां मैच खेल रहे हैं.
SIX
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) February 18, 2024
SIX
SIX
First time a batter has smashed three consecutive sixes off James Anderson in his 185 Tests and 21-years old career!
Boom boom Jaiswal 💥 #INDvENGTest
बता दें कि एक टेस्ट पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी जायसवाल ने अपने नाम कर लिया है. ऐसा कर उन्होंने मयंक अग्रवाल और नवजोत सिद्धू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. नवजोत सिद्धू ने साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में एक पारी में 8 छक्का लगाए थे. वहीं, अब जायसवाल ने इस पारी में 10 छक्के अभी तक लगा दिए हैं. यानी जायसवाल टेस्ट मैच की एक पारी में 10 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
भारत के लिए एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के
12 - यशस्वी जयसवाल Vs इंग्लैंड राजकोट 2024 *
8- नवजोत सिद्धू Vs SLलखनऊ 1994
8- मयंक अग्रवाल Vs बैन इंदौर 2019
इसके अलावा जायसवाल ऐसे बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने करियर का पहले तीन शतक को 150 से ज्यादा रनों में तब्दील करने में सफलता हासिल की है.
करियर के पहले तीन शतक को 150+ स्कोर में परिवर्तित करने वाले बल्लेबाज
जावेद मियांदाद
एंड्रयू जोन्स
ब्रायन लारा
महेला जयवर्धने
मैथ्यू सिंक्लेयर
ग्रीम स्मिथ
यशस्वी जयसवाल
टेस्ट मैच की बात करें तो जायसवाल ने कमाल करते हुए 214 रनों की पारी खेली, अपनी पारी में जायसवाल ने 236 गेंद का सामना किया जिसमें 14 चौके और 12 छक्के लगाए. भारत ने दूसरी पारी में 430 रन बनाए और पारी की घोषणा कर दी. भारत ने इंग्लैंड के 557 रनों का टारगेट दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं