WTC 2023-25 Points Table Updated: दूसरे टेेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से जीतने में सफलता हासिल की. पहला टेस्ट मैच बांग्लदेश ने 10 विकेट से जीता था. अब दूसरे टेस्ट में जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम ने ऐतिहासिक कमाल कर दिया है. पहली बार पाकिस्तान को बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पटखनी दी है. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के प्वाइंट्स टेबल में भी खलबली मचा दी है. अब बांग्लादेश की टीम सीरीज जीतने के साथ ही चौथे नंबर पर पहुंच गई है. बांग्लादेश अब 45.83 जीत प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर आ गई है. बांग्लादेश ने इस सीरीज जीत से बड़ी टीम साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और श्रीलंका को मुश्किल में डाल दिया है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में. इंग्लैंड पांचवें नंबर पर तो वहीं साउथ अफ्रीका छठे नंबर पर है. सातवें नंबर पर इस समय श्रीलंकाई टीम मौजूद है.
Pakistan is officially out of World Test Championship Final Race pic.twitter.com/XIE8waRCfe
— ٰImran Siddique (@imransiddique89) September 3, 2024
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है. इस सीरीज हार से पाकिस्तान के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना अब न के बराबर है. हालांकि पहले टेस्ट में मिली हार के बाद भी पाकिस्तान 8वें नंबर पर पहुंची थी लेकिन अब सीरीज में मिली हार से पाकिस्तान के लिए फाइनल में पहुंचने के रास्ते लगभग बंद कर दिए हैं.

Photo Credit: ICC
बता दें कि इस सीरीज से पहले बांग्लादेश आठवें नंबर पर थी. लेकिन पाकिस्तान को पाकिस्तान में ही हराकर बांग्लादेश ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है.
Pakistan 🆚 Bangladesh | 2nd Test | Day 05
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) September 3, 2024
Bangladesh won the match by 6 wickets and the series 2-0 (2) 💥👏
PC: PCB#BCB #Cricket #BDCricket #Bangladesh #PAKvBAN #WTC25 pic.twitter.com/oyvyXZH1BV
पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैपियनशिप के फाइनल से लगभग बाहर
इस हार के साथ ही पाकिस्तान के लिए अब विश्व टेस्ट चैपियनशिप के फाइनल में पहुंचना न के बराबर है. एक तरह से पाकिस्तान WTC फाइनल की रेस से बाहर हो गई है.
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का दबदबा
वहीं, टॉप पर इस समय भारतीय टीम है ,भारत 68.52 जीत प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है जिसके पास 62.50 का जीत प्रतिशत है. इसके अलावा तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है. न्यूजीलैंड 50.00 जीत प्रतिश के साथ तीसरे नंबर पर कायम है. चौथे नंबर पर इंग्लैंड हैं और अब बांग्लादेश पांचवें नंबर पर आ गई है.
WTC 2023-25 में पाकिस्तान के बचे मैच
इंग्लैंड के खिलाफ घर पर तीन मैचों की सीरीज
साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर के बाहर दो मैचों की सीरीज
वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर दो मैचों की सीरीज
लॉर्डस में खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल लॉर्ड्स में 11 जून से 15 जून के बीच खेला जाएगा. आईसीसी ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं