Ashwin WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों मैथ्यू हेडन और रिकी पोंटिंग ने स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ashwin) को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) फाइनल के लिए अंतिम एकादश (India Playing XI) में शामिल नहीं करने के भारत के फैसले की कड़ी आलोचना की. टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज और डब्ल्यूटीसी (WTC) के 2021-23 चक्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अश्विन को भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे फाइनल में अंतिम एकादश में जगह नहीं दी और इसकी बजाय चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया.
हेडन (Matthew Hayden) ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद आईसीसी से कहा,‘ मेरा मानना है कि रविचंद्रन अश्विन (Ashwin) महत्वपूर्ण खिलाड़ी है, वह डब्ल्यूटीसी के इस चक्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज है लेकिन वह टीम में नहीं है. भारत के परिप्रेक्ष्य में यह फैसला विचारणीय है.'
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अश्विन की अनुपस्थिति में भारतीय एकादश में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) एकमात्र स्पिनर है लेकिन पहले दिन वह विकेट नहीं ले पाए. ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड नाबाद 146) और स्टीव स्मिथ ( नाबाद 95) के बीच चौथे विकेट के लिए 251 रन की अटूट साझेदारी की मदद से पहले दिन तीन विकेट पर 327 रन बनाए. विश्व कप विजेता कप्तान पोंटिंग ने अश्विन को बाहर करने के फैसले को गलती करार दिया.
उन्होंने कहा ,‘‘अभी तक के हिसाब से ऐसा लग रहा है कि चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरना गलती थी,लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ देखते हैं कि क्या होता है.'
पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कहा,‘इसमें कोई संदेह नहीं खेल आगे बढ़ने के साथ पिच से टर्न मिलेगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम में बाएं हाथ के कई बल्लेबाज हैं जिनके खिलाफ अश्विन बेहतर गेंदबाज साबित होते.अश्विन टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ काफी सफल रहे हैं.
--- ये भी पढ़ें ---
* WTC Final: Shami की लहराती हुई गेंद ने उड़ाए Labuschagne के होश, हवा में कुछ ऐसे बिखर गई गिल्लियां, देखें Video
* WTC Final 2023: केएस भरत का सुपरमैन अवतार, वार्नर को पवेलियन भेजने के लिए ऐसे लगाई हवा में छलांग- Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं