लगभग शुरू हो चुके World Cup 2023 को लेकर बड़ी खबर आ रही है. ओपनिंग मैच से पहले आयोजित होने वाली ओपनिंग सेरेमनी इस बार रद्द हो गई है. शुरुआत में इस तरह की खबरें आ रही थीं कि "कैप्टन-डे" इवेंट के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 5 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले उद्घाटक मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. बता दें कि ओपनिंग सेरेमनी के तहत इसमें बॉलीवुड के स्टार एक्टर और सिंगरों को हिस्सा लेना था. इसमें रणवीर सिंह, वरुण धवन, अरिजीत सिंह, तम्नना भाटिया, श्रेा घोषाल और आशा भोसले को हिस्सा लेना था. लेकिन रिपोर्ट के अनुसार अब बुधवार को केवल कैप्टन-मीट होगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस इवेंट में सभी दस टीमों के कप्तान हिस्सा लेंगे और सवालों के जवाब देंगे. कप्तानों के कार्यक्रम के बाद एक लेजर-शो का आयोजन किया जा सकता है. लेकिन ओनपिंग सेरेमनी रद्द होने के बाद बीसीसीआई ने प्लान बी तैयार कर लिया है. इसके तहत बोर्ड और बड़े भव्य समारोह आयोजित करने की योजना बना रहा है.
जानकारी के अनुसार BCCI भारत-पाकिस्तान मैच वाले दिन इस बड़े समारोह का आयोजन कर सकता है. और यह मैच की टाइमिंग यानी दो बजे से पहले इसका आयोजन किया जा सकता है. वहीं, वैकल्पिक प्लान के तहत 19 नवंबर को खेले जाने वाले फाइनल वाले दिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही क्लोजिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया जा सकता है. खबरों के अनुसार इस वैकल्पिक प्लान का प्रेजेंटेशन बीसीसीआई के आला अधिकारियों को दिखाया जा चुका है.
वर्ल्ड कप से पहले जहां ज्यादातर वॉर्म-अप मैच धुल चुके हैं, तो वहीं मुख्य राउंड के मुकाबले 5 अक्टूबर से शुरू होंगे. इस दौरान 10 स्थलों पर 48 मैच खेले जाएंगे. इनमें से 43 मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे, जबकि 5 मैच सुबह साढ़े दस बजे से खेले जाएंगे. भारत ने आखिरी बार विश्व कप का आयोजन साल 2011 में किया था. और इसमें बांग्लादेश और श्रीलंका भी सहभागी थे. साल 1987 विश्व कप भारत-पाकिस्तान ने मिलकर आयोजित किया था, तो 1996 विश्व कप भारत-पाकिस्तान और श्रीलंका ने मिलकर आयोजन किया था. यह पहली बार है, जब भारत संपूर्ण लिहाज से खुद मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं