India vs New Zealand semifinal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. अब यह अधिकारिक तौर पर कंफर्म हो गया है. पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है और इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े मैच में खेला जाएगा.
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में विश्व कप 2023 का 44वां मुकाबला खेला जा रहा है और इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 337 रनों बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 338 रनों का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर गेंद पर 9 रन बनाने थे. पाकिस्तान को सिर्फ 38 गेंदों में इस लक्ष्य को हासिल करना था, लेकिन पाकिस्तान यह नहीं कर पाया. यह पहले से लगभग तय था कि भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा, लेकिन अब यह अधिकारिक तौर पर कंफर्म भी हो गया है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
पाकिस्तान के 8 मैचों में चार जीत और 4 हार के साथ 8 अंक है. अगर वो इंग्लैंड के खिलाफ यह मुकाबला जीत जाती है तो उसके 10 अंक हो जाएंगे, लेकिन टीम का नेट रन रेट न्यूजीलैंड की तुलना में कम रहेगा. पाकिस्तान को रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड को पछाड़ना के लिए असंभव सा काम करना था.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच हो रहे मैच के परिणाम का असर क्या होगा उससे अब यह तय होगा कि 2019 की विश्व विजेता इंग्लैंड चैंपियंस ट्राफी के लिए क्वालीफाई कर पाती है या नहीं.
इंग्लैंड अगर यह मैच हार गई और नीदरलैंड्स अपना आखिरी मैच जीत जाती है तो उसके लिए चैंपियंस ट्राफी के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि तब बात नेट रन रेट पर आकर रुकेगी. हालांकि, इंग्लैंड का नेट रन रेट बांग्लादेश और श्रीलंका के मुकाबले बेहतर है, ऐसे में उसे ज्यादा जिंता नहीं करनी पड़ेगी. बस उसे बड़ी हार से बचना होगा.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका को लगा एक और बड़ा झटका, चैंपियंस ट्राफी के लिए क्वालीफाई करने से चूकी
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: जो रूट ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं