Joe Root: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का 44वां मुकाबला खेला जा रहा है और इस मुकाबले में जो रूट ने एक बड़ा कारनामा किया है. जो रूट आईसीसी वनडे विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. जो रूट इंग्लैंड के ऐसे पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईसीसी वनडे विश्व कप में एक हजार रनों का आंकड़ा पार किया हो.
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जो रूट ने जैसे ही अपने 26 रन पूरे किए, वैसे ही रूट इंग्लैंड के लिए वनडे विश्व कप में एक हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. जो रूट ऐसा करने वाले 28वें बल्लेबाज हैं. जो रूट ने विश्व कप की अपनी पारियों में यह कारनामा किया है.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
पाकिस्तान के खिलाफ 60 रनों की पारी खेलने के बाद जो रूट के अब विश्व कप में 1034 रन हो गए हैं और वो इंग्लैंड के लिए विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. जो रूट से पहले इंग्लैंड के लिए वनडे विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ग्राहम गूच के नाम था, जिन्होंने 21 पारियों में 897 रन बनाए थे. इसके बाद लिस्ट में जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स और इयान बेल हैं.
इसके अलावा जो रूट वनडे विश्व कप में सबसे तेज एक हजार रन बनाने के मामले में विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं. विराट कोहली ने भी 25 पारियों में एक हजार वनडे विश्व कप रन पूरे किए थे.
बता दें, मेगा टूर्नामेंट में जो रूट बल्ले से विफल रहे हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 77 और बांग्लादेश के खिलाफ 82 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद 6 मैचों में जो रूट कुछ कमाल नहीं दिखा पाए. भारत के खिलाफ मैच में जो रूट अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे.
बात अगर मैच की करें तो इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. इंग्लैंड को डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई. मलान 31 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद बेयरस्टो 59 रन बनाकर लौटे. वहीं बेन स्टोक्स ने 84 रनों की पारी खेली. जबकि जो रूट के भी बल्ले से अर्द्धशतक आया. रूट 60 रन बनाकर आउट हुए.
यह भी पढ़ें: IND vs NED: क्या विराट, रोहित और बुमराह को नीदरलैंड्स के खिलाफ मिलेगा आराम? राहुल द्रविड़ ने दिया ये जवाब
यह भी पढ़ें: World Cup 2023: इंग्लैंड के बल्लेबाजी चुनते ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई पाकिस्तान? जानिए क्या है समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं