श्रीलंका क्रिकेट के लिए अभी कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है. श्रीलंका ने विश्व कप में काफी खराब प्रदर्शन किया, जिसके बाद खेल मंत्री ने पूरे बोर्ड को बर्खास्त कर दिया. लगा कि इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट में कुछ सुधार होगा, लेकिन तभी आईसीसी ने बड़ा फैसला लेते हुए श्रीलंका की सदस्यता को निलंबित कर दिया. वहीं अब टीम के लिए एक और बुरी खबर आई है. श्रीलंका साल 2025 में पाकिस्तान में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई है.
आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना है और विश्व कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल के आधार पर तय होगा कि कौन सी टीम क्वालीफाई कर पाएगी और कौन नहीं. पाकिस्तान मेजबान के नाते पहले ही क्वालीफाई कर चुका है. आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में लीग स्टेज के बाद टॉप सात टीमें क्ववालीफाई कर पाएंगी.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
पाकिस्तान मेजबान है और अगर वो तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर रहता है तो ऐसी स्थिति में टॉप सात टीमें क्वालीफाई करेंगी, लेकिन अगर पाकिस्तान टॉप 8 में रहेगी तो अंक तालिका में टॉप-8 पर रहने वाली टीमें क्वालीफाई करेंगी. भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं. ऐसे में सिर्फ दो स्थानों के लिए रेस है.
श्रीलंका अंक तालिका में नेट रन रेट के आधार पर बांग्लादेश से पीछे हैं. श्रीलंका के 9 मैच हो चुके हैं और वो ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के मुकाबले के बाद 9वें स्थान पर है. ऐसे में श्रीलंका इससे आगे नहीं जा पाएगी और वो बाहर हो चुकी है. श्रीलंका को उसके पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से 102 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट, ऑस्ट्रेलिया से 5 विकेट से मैच गंवाया था.
हालांकि, इसके बाद श्रीलंका ने बैक-टु-बैक दो मैच जीते. श्रीलंका ने इसके बाद नीदलैंड्स और इंग्लैंड को हराया था. लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान से 7 विकेट, भारत से 302 रनों से, बांग्लादेश से तीन विकेट से और न्यूजीलैंड से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है.
यह भी पढ़ें: IND vs NED: क्या विराट, रोहित और बुमराह को नीदरलैंड्स के खिलाफ मिलेगा आराम? राहुल द्रविड़ ने दिया ये जवाब
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: जो रूट ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं