विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2019

World Cup 2019: नेट अभ्यास के दौरान विराट कोहली हुए चोटिल, लेकिन...

World Cup 2019: नेट अभ्यास के दौरान विराट कोहली हुए चोटिल, लेकिन...
विराट कोहली नेट प्रैक्टिस के दौरान
लंदन:

इंग्लैंड में जारी वर्ल्ड कप में ज्यादातर टीमों का अभियान शुरू हो गया है. और इन टीमों भारत सबसे आखिरी में पांच जून को अपने अभियान का आगाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा. शनिवार को भारतीय टीम ने नेट अभ्यास के दौरान जमकर पसीना बहाया, लेकिन करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को थोड़ी चिंता में डाल देने वाली बात यह रही कि कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए हैं. 

जाहिर है कि कोहली भारत के अभियान का बहुत ही अहम और बड़ा हिस्सा हैं और सभी विराट के आगे रहकर टीम का नेतृत्व करने की ओर निहार रहे हैं. अब जबकि रोहित शर्मा और शिखर धवन अपने सर्वश्रेष्ठ रंग में नहीं है, तो ऐसे में एक छोर थामकर रन बनाने की जिम्मेदारी पूरी तरह से विराट कोहली पर है. 

यह भी पढ़ें:  सचिन तेंदुलकर ने राशिद खान को गेंदबाजी की बाबत दी 'यह महत्वपूर्ण सलाह'

बहरहाल, साउथंप्टन में ट्रेनिंग के दौरान अंगूठा चोटिल होने के बाद विराट कोहली काफी असहज दिखाई पड़े. टीम के फिजियो पैट्रिक फैरहर्ट ने तुरंत ही हालात का जायजा लिया और उन्होंने तुरंत ही विराट के दाएं अंगूठे पर स्प्रे का इस्तेमाल किया. लेकिन कुछ समय बाद बाद विराट कोहली बर्फ से भरे ठंडे गिलास में अपने डूबे हुए अंगूठे के साथ मैदान से बाहर चले गए. निश्चित ही, विराट की यह चोट भारतीय खेमे के लिए चिंता की बात है. 

VIDEO: वर्ल्ड कप के लिए रवाना होने से पहले रवि शास्त्री और विराट कोहली. 

विराट की चोट को लेकर अभी आधिकारिक रूप से बीसीसीआई की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन तस्वीरों को देखकर यही लग रहा है कि कोहली बहुत ज्यादा दर्द में हैं.  भारत के मैच में अभी भी समय है. ऐसे में चिंता की ज्यादा बात नहीं है. अगर चोट थोड़ी गंभीर भी है, तो उम्मीद है कि विराट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच जून के मैच तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, India, ICC Cricket World Cup 2019, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com