विज्ञापन

बॉर्डर 2 की संडे को 50 करोड़ पार कमाई, तीन दिनों में हाउसफुल शोज, सनी देओल ने भी फैंस को दिया सरप्राइज

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन बॉर्डर 2 की कमाई भारत में 100 करोड़ पार और दुनियाभर में 150 करोड़ पार हो गई है. 

बॉर्डर 2 की संडे को 50 करोड़ पार कमाई, तीन दिनों में हाउसफुल शोज, सनी देओल ने भी फैंस को दिया सरप्राइज
सनी देओल ने बॉर्डर 2 देख रहे फैंस को सिनेमाघरों में दिया सरप्राइज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मचअवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन धुरंधर की ओपनिंग को पछाड़ा था. वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई हासिल की. लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने पहले दिन और दूसरे दिन के मुकाबले संडे को डबल कलेक्शन हासिल किया है, जिसके चलते भारत में बॉर्डर 2 का कलेक्शन 100 करोड़ और दुनियाभर में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है. वहीं फिल्म के शोज सिनेमाघरों में हाउसफुल जा रहे हैं, जिसके चलते सनी देओल और बॉर्डर 2 की टीम भी दर्शकों को सरप्राइज देने पहुंच रहे हैं. 

फिल्म देखने वाले फैंस को सिनेमाघरों में देखने पहुंचे सनी देओल

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन बसंत पंचमी के मौके पर 30 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया था. जबकि दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शन 36.5 करोड़ पहुंचा. वहीं तीसरे दिन यानी संडे को 54.5 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है, जिसके बाद भारत में बॉर्डर 2 का कलेक्शन 121 करोड़ हो गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 142.5 करोड़ और वर्ल्डवाइड कमाई 158.5 करोड़ हुई है. वहीं बॉर्डर 2 के मेकर्स टीसीरीज के मुताबिक, 3 दिनों में भारत में सनी देओल की फिल्म ने 129.89 करोड़ की कमाई की है. वहीं तीसरे दिन यह आंकड़ा 57.20 करोड़ रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Border 2, Border 2 Crossed 100 Crore In India, Sunny Deol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com