विज्ञापन

फाइनल XI में वैभव को मिलेगा मौका? एबी डिविलियर्स की राय

वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चयन का एबीडि विलियर्स ने समर्थन किया है, लेकिन असल और सबसे बड़े सवाल पर उन्होंने भी चुप्पी साधी हुई है

फाइनल XI में वैभव को मिलेगा मौका? एबी डिविलियर्स की राय
वैभव सूर्यवंशी ने किए कारनामों से समूचे क्रिकेट जगत को इर्द-गिर्द समेट लिया है
Source: scocial media

पिछले दिनों आईपीएल खत्म होने के बाद मानो विश्व क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने पूरे क्रिकेट जगत का ध्रुवीकरण कर दिया है. तमाम बातें, पूर्व दिग्गज और तमाम बहस और बयान हालिया समय में इस 'सुपर किड' के इर्द-गिर्द सिमट गए हैं. अब पूर्व महान दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने युवा भारतीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी  (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर चयनकर्ताओं के साहसी फैसले का जोरदार समर्थन किया है. डिविलियर्स का मानना है कि यह युवा खिलाड़ी टीम में अपनी जगह का पूरी तरह हकदार है.

वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने हाल ही में अपने असाधारण प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. कुछ दिन पहले तक ही वैभव को टीम इंडिया में जगह देने को लेकर बातें हो रही थीं, तो वहीं अब फैंस और तमाम पंडित ये बातें करने में जुट गए हैं कि वैभव को किसकी जगह 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में इलेवन में खिलाया जाए. बहरहाल, अब उन्हें दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक रहे एबी डिविलियर्स का साथ मिला है.

डिविलियर्स ने युवा प्रतिभाओं को सही समय पर बढ़ावा देने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सूर्यवंशी में बड़े स्तर पर चमकने की पूरी क्षमता है. उन्होंने चयन समिति की तारीफ की कि उन्होंने केवल उम्र की परवाह न करते हुए शुद्ध प्रतिभा और प्रदर्शन को प्राथमिकता दी.

यह समर्थन ऐसे समय पर आया है जब भारतीय क्रिकेट लगातार अपनी बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने और भविष्य के सितारों को तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी शैली और दबाव की परिस्थितियों को संभालने की क्षमता ने कई दिग्गजों को प्रभावित किया है, और डिविलियर्स का यह बयान उनके बढ़ते कद को और मजबूत करता है.

आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे वैभव? 

एबीडि विलियर्स ने वैभव के टीम इंडिया में चयन का तो जोरदार समर्थन कर दिया, लेकिन फाइनल XI में उन्हें शामिल करके के मामले में कुछ भी नहीं कहा है. और अब यहां से तमाम पंडितों और फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या जब टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ दौरे का पहला टी20 मैच इसी महीने की 26 तारीख को खेलेगी, तो क्या वैभव सूर्यवंशी XI का हिस्सा होंगे? और अगर वह हिस्सा होंगे, तो फिर किसकी जगह उन्हें शामिल किया जाएगा? यह बहुत ही ज्यादा मुश्किल सवाल है या फिर टीम के संतुलन का स्तर नीचे लाते हुए वैभव के लिए संजू सैमसन को नीचे खेलने के लिए कहा जाएगा? संजू को मिड्ल ऑर्डर या नीचे लाना ही वह इकलौता रास्ता फिलहाल दिखाई पड़ रहा है, जहा से वैभव के लिए रास्ता खुलता दिखाई पड़ता है. 

यह भी पढ़ें:  वैभव सूर्यवंशी को लेकर सौरव गांगुली ने फैन्स को दी नसीहत, मीडिया को भी किया आगाह


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com