विज्ञापन

World Record: 149 सालों में जो कभी नहीं हुआ, मुल्डर ने वो कारनामा कर दिखाया, बनाया गजब का रिकॉर्ड

वियान मुल्डर ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक और 7 विकेट लेकर 149 साल पुराने टेस्ट इतिहास में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है. उनके शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 219 रन से जीत दर्ज करते हुए WTC अंकतालिका में अपनी बढ़त मजबूत की है.

World Record: 149 सालों में जो कभी नहीं हुआ, मुल्डर ने वो कारनामा कर दिखाया, बनाया गजब का रिकॉर्ड
वियान मुल्डर

वियान मुल्डर ने इतिहास रच दिया है. 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार एक मैच में शतक और सात विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने पहले शतक लगाया. उसके बाद गेंदबाजी में सात विकेट लेने में कामयाब रहे. दूसरी पारी में उन्होंने जिन सातों बल्लेबाजों को आउट किया. उसमें तनजीद हसन (29, मोमिनुल हक (00), कैप्टन नजमुल हुसैन शांतो (34), विकेटकीपर बल्लेबाज लिट्टन दास (15), जेकर अली (02), शोरफुल इस्लाम (00) और तस्कीन अहमद (10) का नाम शामिल है. 

पहली पारी में भी मिली एक सफलता

वियान मुल्डर पहली पारी में भी एक विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे. उनके शिकार कोई और नहीं बल्कि तीसरे क्रम के अनुभवी बल्लेबाज मोमिनुल हक बने थे. पहली पारी में उन्होंने मोमिनुल हक को 18 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था. 

100 रनों की खेली शतकीय पारी 

मैच के दौरान मुल्डर बल्ले से भी काफी प्रभावी नजर आए. टीम के लिए पहली पारी में उन्होंने सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 178 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 56.17 की स्ट्राइक रेट से 100 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 12 चौके और दो छक्के देखने को मिले. दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी करने का अवसर नहीं मिला. 

दक्षिण अफ्रीका को मिली बड़ी जीत

मुल्डर के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ पारी और 219 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रही. 

WTC अंकतालिका में दक्षिण अफ्रीका की स्थिति और हुई मजबूत 

बांग्लादेश के खिलाफ मिली बड़ी जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है. वहीं बांग्लादेश की टीम एक पायदान और नीचे खिसक गई है. 

यह भी पढ़ें- IND-A vs SL-A: वैभव सूर्यवंशी क्या आज फिर करेंगे 29 गेंदों वाला धमाका? श्रीलंका के खिलाफ आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa, Bangladesh, Pieter Willem Adriaan Mulder, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com