विज्ञापन

IND-A vs SL-A: वैभव सूर्यवंशी क्या आज फिर करेंगे 29 गेंदों वाला धमाका? श्रीलंका के खिलाफ आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

भारत 'ए' और श्रीलंका 'ए' के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का पहला सेमीफाइनल आज खेला जाएगा. ऐसे में सभी की नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिन्होंने श्रीलंका 'ए' के खिलाफ पहले भी विस्फोटक पारियां खेली हैं. जानिए उनका पूरा रिकॉर्ड.

IND-A vs SL-A: वैभव सूर्यवंशी क्या आज फिर करेंगे 29 गेंदों वाला धमाका? श्रीलंका के खिलाफ आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश
वैभव सूर्यवंशी
@BCCI/X

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का पहला सेमी-फाइनल मुकाबला आज (26 नवंबर 2026) भारत 'ए' और श्रीलंका 'ए' के बीच दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि संयुक्त अरब अमीरात 'ए' के खिलाफ छक्के-चौको की बौछार करने वाले युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी का बल्ला श्रीलंका 'ए' के खिलाफ भी जमकर चलेगा और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे. मैच का आगाज हो उससे पहले बात करें श्रीलंका 'ए' के खिलाफ शिरकत करते हुए वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन कैसा रहा है, तो वह कुछ इस प्रकार है-

श्रीलंका 'ए' के खिलाफ शिरकत करते हुए वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन 

वैभव सूर्यवंशी ने भारत 'ए' की तरफ से शिरकत करते हुए श्रीलंका 'ए' के खिलाफ कुल तीन लिस्ट 'ए' मुकाबले खेले हैं. जहां उनका प्रदर्शन मिला जुला रहा है. ये तीनों मुकाबले द्विपक्षीय सीरीज के तहत नहीं थे, बल्कि जारी साल में ही भारत 'ए', श्रीलंका 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज के तहत खेला गया था. 

श्रीलंका 'ए' के खिलाफ पहले दो मैचों में खामोश रहा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

श्रीलंका 'ए' के खिलाफ शिरकत करते हुए वैभव सूर्यवंशी का बल्ला शुरुआती दो मुकाबलों में बिल्कुल खामोश रहा था. पहले मैच में वह 12 गेंदों में तीन चौके की मदद से 14 और दूसरे मुकाबले में 14 गेंदों में एक छक्का और तीन चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हो गए थे. मगर टूर्नामेंट के आखिरी मुकाबले में उनका बल्ला जमकर चला था. टीम के लिए फाइनल मुकाबले में वह महज 29 गेंदों में 324.13 की स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाने में कामयाब हुए थे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 10 चौके और आठ खूबसूरत छक्के देखने को मिले थे. जिसके बदौलत टीम जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी. 

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका 'ए' के खिलाफ लिस्ट 'ए' में बनाए हैं 129 रन

खबर लिखे जाने तक वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका 'ए' के खिलाफ लिस्ट 'ए' में कुल तीन मुकाबले खेले हैं. जहां उनके बल्ले से तीन पारियों में कुल 129 रन निकले हैं. जिसमें एक अर्धशतक शामिल है. 94 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च अर्धशतकीय पारी है. 

वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट 'ए' प्रदर्शन 

वैभव सूर्यवंशी ने खबर लिखे जाने तक लिस्ट 'ए' क्रिकेट में कुल 16 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 16 पारियों में 50.31 की औसत से 805 रन निकले हैं. जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल है. 204 रनों की खेली गई दोहरी शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च दोहरी शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- Asia Cup Rising Stars Semifinal: भारत-श्रीलंका मुकाबला सेमीफाइनल आज, India में टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें IND-A vs SL-A मैच LIVE


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, Sri Lanka A, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com