WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीत मिली. शिखर धवन प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए. धवन ने 97 रन की पारी खेली थी. बता दें कि य़ह मैच काफी रोमांचक रहा था. दरसअल वेस्टइंडीज को आखिरी गेंद पर मैच में हार मिली थी. वैसे, एक समय ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज मैच जीत जाएगी लेकिन आखिरी ओवर में मोहम्मद सिराज ने समझदारी भरी गेंदाबाजी कर भारत को जीत दिलाई. बता दें कि आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज को 5 रन की जरूरत थी और यदि वेस्टइंडीज के बैटर चौका जमा देते तो मैच सुपरओवर तक जाता. हालांकि सिराज ने आखिरी गेंद पर सिर्फ 1 रन दिए और मैच भारत 3 रन से जीता.
यह भी पढ़ें:
* चोटिल रवींद्र जडेजा शुरुआती दोनों मैचों से हुए बाहर, इस शख्स को बनाया बीसीसीआई ने उपकप्तान;
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
* मैं हो रही अपनी आलोचना को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं, मैच से पहले कप्तान Shikhar Dhawan ने कहा;
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
भारत की जीत के आखिरी मोमेंट का वीडियो बीसीसीआई (BCCI) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर के साथ मैच के आखिरी पल को टकटकी लगाए देख रहे थे तो वहीं दूसरी ओर इशान किशन जोशिले अंदाज में मैच का मजा ले रहे थे.
ऐसे में जब भारतीय टीम को जीत मिली तो इशान खुशी से उछल पड़े और जोश के साथ चीयर करते दिखे वहीं, द्रविड़ हमेशा की तरह ज्यादा जोश न दिखाते हुए सादगी से जीत का जश्न मनाते दिखे और जीत के बाद साथी लोगों से हाथ मिलाते नजर आए. वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है.
No shortage of action & emotions!
— BCCI (@BCCI) July 23, 2022
Scenes as #TeamIndia seal a thrilling win in the first #WIvIND ODI in Trinidad ???? pic.twitter.com/rkpiPi3yOQ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं