विज्ञापन

शुभमन गिल ने क्यों चुनी पहले बॉलिंग? भारतीय कप्तान ने बताया, जानें दोनों XI

भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबजी करने का फैसला किया है

शुभमन गिल ने क्यों चुनी पहले बॉलिंग? भारतीय कप्तान ने बताया, जानें दोनों XI

शनिवार से धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज बारिश की मार से हुआ. असर यह हुआ कि पहला वनडे अब पचास की जगह 25 ओवरों का खेला जाएगा. और भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सीरीज का शुरुआती वनडे मुकाबला 1:30 बजे से खेला जाना था, लेकिन बारिश ने फैंस को खासा देर इंतजार कराया. हालांकि, एक बार तो ऐसा लग रहा था कि कही मैच रद्द ही न हो जाए. लेकिन 4:45 के आस-पास मैदान पर धूप खिली और अंपायरों ने किए मुआयने के बाद 25 ओवर का मैच कराने का निर्णय लिया. फिर सिक्के की उछाल भारत के पक्ष में गई, तो  शुभमन गिल ने साफ किया कि उन्होंने धर्मशाला में पहले गेंदबाजी करने का फैसला क्यों लिया.

गिल ने सवाल के जवाब में कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं. आसमान में थोड़े बादल छाए हुए हैं, इसलिए मुझे लगता है कि इससे गेंदबाजों को मदद मिलेगी. आस-पास कुछ बारिश की संभावना भी हो सकती है, इसलिए हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पिच का सवाल है, तो यह बहुत अच्छी दिख रही है. मुझे लगता है कि यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी विकेट होगी. शुरुआती ओवरों में कुछ सीम मूवमेंट (गेंद को मूवमेंट) मिल सकती है, लेकिन हवा के शांत होने के बाद, मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन विकेट बन जाएगी.'

भारतीय कप्तान ने कहा, 'सच कहू तो, इस सीरीज़ के लिए हमारा पूरा ध्यान अलग-अलग कॉम्बिनेशन (संयोजनों) को आजमाने और यह देखने पर है कि हमारे लिए क्या सही काम करता है. हम अब उतने वनडे (ODI) नहीं खेलते हैं. वर्ल्ड कप से पहले हम केवल 15 से 20 वनडे ही खेलने जा रहे हैं. इसलिए यह सब अलग-अलग कॉम्बिनेशन को आजमाने और यह देखने के बारे में है कि हमारी ताकत क्या है.' गिल बोले, 'अब चूंकि यह 25-25 ओवर का मैच हो गया है, तो यह निश्चित रूप से पूरी तरह से एक अलग खेल है. लेकिन हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हम दो डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों के साथ जा रहे हैं. गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे आज अपना डेब्यू करेंगे. जायसवाल, प्रिंस और कुलदीप आज मैच से बाहर हैं.' मुकाबले में खेल रही दोनों देशों की XI इस प्रकार हैं: 

अफ़गानिस्तान: 1. इब्राहिम जादरान 2. रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर) 3. सेदीकुल्लाह अटल 4. रहमत शाह 5. हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान) 6. अजमतुल्लाह उमरजई 7. मोहम्मद नबी 8. राशिद खान 9. मोहम्मद सलीम सफी 10. एएम गज़नफ़र 11. जिया उर रहमान शरीफ़ी

भारत: 1. शुभमन गिल (कप्तान) 2. रोहित शर्मा 3. ईशान किशन (विकेटकीपर) 4. श्रेयस अय्यर 5. केएल राहुल 6. वाशिंगटन सुंदर 7. नितीश कुमार रेड्डी 8. हर्ष दुबे 9. गुरनूर बराड़ 10. अर्शदीप सिंह 11. प्रसिद्ध कृष्णा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com