इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए 12वीं में गणित होना जरूरी है. लेकिन इंजीनियरिंग के कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां 12वीं में बिना मैथ्स पढ़े भी एडमिशन लिया जा सकता है. ये क्षेत्र खास तौर पर पीसीबी करने वाले छात्रों के लिए बेहतर करियर अवसर लेकर आते हैं. जानें ऐसे ही कोर्सेज के बारे में.
PCB लेने वाले छात्रों को लाभ
12वीं में PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) विषय चुनने वाले छात्रों के लिए इंजीनियरिंग की दुनिया के कई दरवाजे खुले हैं. बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, फूड टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, जेनेटिक इंजीनियरिंग और एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग जैसे कोर्स किए जा सकते हैं.
मैथ्स के बिना किए जा सकने वाले प्रमुख इंजीनियरिंग कोर्स
बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग
यह कोर्स जीव विज्ञान और तकनीक का संयोजन है. इसमें दवाओं, वैक्सीन, कृषि और रिसर्च से जुड़े क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है.
बीटेक के बाद एमटेक करें या एमबीए, कौन सा कोर्स बेहतर
फूड टेक्नोलॉजी
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, प्रोसेसिंग और सुरक्षा से संबंधित यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है.
एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग
कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग और मशीनों के विकास से जुड़ा यह कोर्स रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान करता है.
एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग
पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता दिलाने वाला कोर्स.
जेनेटिक इंजीनियरिंग
जीन और डीएनए से जुड़े अनुसंधान कार्यों के लिए यह क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.
करियर की संभावनाएं
इन कोर्सों को पूरा करने के बाद छात्र रिसर्च संस्थानों, फार्मास्यूटिकल कंपनियों, फूड इंडस्ट्री, कृषि क्षेत्र, पर्यावरण एजेंसियों और सरकारी विभागों में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं. अनुभव और कौशल के आधार पर शुरुआती वेतन लाखों रुपये सालाना तक पहुंच सकता है, जबकि विशेषज्ञता हासिल करने पर आय और अवसर दोनों बढ़ जाते हैं.
IIT, NIT के अलावा देश के प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट
सही कोर्स कैसे चुनें
कोर्स चुनते समय केवल सैलरी को आधार न बनाएं. अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य के करियर लक्ष्यों को ध्यान में रखकर निर्णय लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं