टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की है. जिसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है. क्योंकि इससे पहले ही टीएमसी के 19 सांसद बागी हो चुके हैं. जबकि कुछ राज्यसभा सांसदों ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है. ऐसे में अब सुदीप बंदोपाध्याय की भूपेंद्र यादव से हुई मुलाकात के बाद दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक सियासी पारा फिर गर्मा गया है.
भूपेंद्र यादव के घर बैठक
इससे पहले भूपेंद्र यादव के घर टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक हुई थी. जिसमें 19 सांसद शामिल थे. जबकि अब सुदीप बंदोपाध्याय ने भी भूपेंद्र यादव से मुलाकात की है. जिसके बाद माना जा रहा है कि वह भी बागी सांसदों में शामिल हो सकते हैं. हालांकि अब तक दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. सुदीप बंदोपाध्याय तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेता माने जाते हैं और वह लंबे समय से सांसद रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः कोलकाता में रात 2.30 बजे पहुंची पुलिस, ममता बनर्जी की मौजूदगी में ली गई घर की तलाशी
टीएमसी में जारी है बगावत
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से ही ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में बगावत जारी है. पहले विधायकों का गुट अलग हुआ था. बाद में 19 सांसदों का गुट अलग हुआ है. जिसने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को संसद में अलग बैठने के लिए भी चिट्ठी दी है. टीएमसी शताब्दी रॉय ने भी इसकी जानकारी दी थी.
कोलकाता उत्तर से सांसद हैं सुदीप बंदोपाध्याय
सुदीप बंदोपाध्याय कोलकाता उत्तर लोकसभा सीट से सांसद हैं. वह 6 बार सांसद रह चुके हैं और तृणमूल कांग्रेस के लिए संसद में अहम भूमिका में रह चुके हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद पार्टी में लगातार टूट हो रही है. जिसमें अब सुदीप बंदोपाध्याय के नाम की चर्चा भी तेज हो गई है. हालांकि आगे के घटनाक्रम के लिए अब इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ेंः TMC नेता मदन मित्रा के कई ठिकानों पर ED की रेड, सरकारी भर्ती में रिश्वत लेकर नौकरी देने का आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं