WTC Final पर तेल से जुड़े विरोध की धमकी को देखते हुए आईसीसी (ICC) को दो फाइनल मुकाबले के लिए दो पिच बनानी पड़ी थी. दरअसल, आईसीसी ने ऐसा WTC Final को देखते हुए नहीं बल्कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया है. लंदन में इस समय ऑयल इंडस्ट्री (Oil Protest) से जुड़े प्रदर्शन हो रहे हैं. ऐसे में आईसीसी ने प्रदर्शन को देखते हुए ही दो पिच तैयार किए हैं. रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारी पिच को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में आईसीसी को यह फैसला करना पड़ा था. इसके अलावा आईसीसी ने इस प्रदर्शन को देखते हुए प्लेइंग कंडीशन में भी बदलाव किए हैं.
बता दें कि आईसीसी ने प्लेइंग कंडीशन में एक नया क्लॉज (6.4) शामिल किया है. इस क्लॉज के अनुसार यदि पिच में बाधा पहुंचती है तो वे पिच का आकलन करेंगे और देखेंगे कि यह खेलने के लिए अच्छी स्थिति में है या नहीं यदि पिच पर खेला जा सकता है तो वे उसी पर खेलना जारी रखेंगे और यदि नहीं तो वे दूसरी पिच की स्थिति को देखेंगे और इस पर निर्णय लेंगे कि क्या दूसरी पिच पर खेल हो सकता है या नहीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
WTC Final मैच से पहले 'ओवल पिच' की बदल गई हालत, दिनेश कार्तिक ने दिखाया, Photos
मैच की बात करें तो द ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होगा. भारत लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार WTC का फाइनल खेलने वाली है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि, इस बार टीम इंडिया पुरानी गलतियों को भुलाकर टेस्ट मैच जीत पाएगी या नहीं. पिछले बार भारत को न्यूजीलैंड ने WTC के फाइनल में हरा दिया था.
ऑस्ट्रेलिया संभावित इलेवन
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (wk), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (c)स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन
भारत संभावित इलेवन
रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (wk), रविचंद्रन अश्विन/शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव/जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
--- ये भी पढ़ें ---
* WTC Final से पहले कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा ऐलान, "कप्तानी छोड़ने से पहले..."
* IND vs AUS: इन नए बदलावों के साथ खेला जाएगा WTC फाइनल, 'सॉफ्ट सिग्नल' का नहीं होगा इस्तेमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं