WTC Final 2023: Oval pitch report: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final) आज से यानी 7 जून से शुरू होगा, जो 11 जून तक चलेगा. बारिश ने बीच में दखल नहीं दिया तो मैच का मजा दोगुना होने की उम्मीद है. बता दें कि यह टेस्ट मैच इंग्लैंड में खेला जाना है. जहां तेज गेंदबाजों को भरपूर मदद मिलती है. ऐसे में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों को जमकर खेलना होगा. वहीं, द ओवल में यह टेस्ट मैच होगा, ऐसे में वहां कि पिच कैसी है, इसको लेकर फैन्स के जेहन में जिज्ञासा बनी हुई है. लेकिन दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने फैन्स के मन में उठ रहे जिज्ञासा को खत्म करने का काम किया है.
कार्तिक इस टेस्ट चैंपियनशिप में कमेंटेटर के तौर पर इंग्लैंड में मौजूद हैं. ऐसे में कार्तिक ने द ओवल की पिच (Pitch report to records at The Oval, London) की झलक फैन्स को दिखाई है. कार्तिक ने 2 दिन पहले भी ओवल की पिच की झलक दिखाई थी जिसपर काफी खास थी. जिसे देखकर फैन्स को यकीन हो गया था कि यह टेस्ट मैच भी 2 दिन में खत्म हो जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
WTC 2023 Final, IND vs AUS: क्या दो स्पिनर्स के साथ उतरेगा भारत ? ऐसा बन रहा प्लेइंग XI का समीकरण
वहीं, अब टेस्ट मैच के आगाज से एक दिन पहले कार्तिक ने 'द ओवल ' पिच की लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, लेटेस्ट पिच की तस्वीर में पहले के मुकाबले घास कम दिख रही है लेकिन फिर भी पिच पर घास ज्यादा ही हैं. ऐसे में अब यही उम्मीद की जा रही है कि फाइनल मैच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. वहीं, कार्तिक ने लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर लिखा है कि 'पहले के मुकाबले पिच पर घास कम दिख रही है. आपको क्या लगता है टॉस जीतने वाली टीम पहले क्या करना पसंद करेगी.'
The pitch is ready for the #WTCFinal!🏏
— DK (@DineshKarthik) June 6, 2023
A little browner as the grass is 6mm today compared to 9mm yesterday.
What would you choose if you win the toss? pic.twitter.com/IKvWNlLHm2
द ओवल में कैसा है भारत का रिकॉर्ड
इस मैदान पर भारत ने 14 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 2 में जीत मिली है और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 7 मैच ड्रा रहे हैं.
द ओवल में कैसा है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 38 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 7 टेस्ट मैच में कंगारू टीम को जीत मिली है. 17 टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, 14 मैच ड्रॉ रहे हैं.
द ओवल में भारत ने 2021 में जीता था टेस्ट
इस मैदान पर भारत ने साल 2021 में इंग्लैंड के दौरे पर इंग्लिश टीम को 157 रन से हरा दिया था. ऐसे में भारत के पास जीत का अनुभव है. साल 1971 के बाद भारत ने पहली बार द ओवल में टेस्ट मैच जीतने का कमाल किया था.
द ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में जीता था टेस्ट
'द ओवल' में आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2015 में जीत हासिल की थी. जब ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड ने एक पारी और 46 रन से हरा दिया था.
ऑस्ट्रेलिया संभावित इलेवन
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (wk), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (c)स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन
भारत संभावित इलेवन
रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (wk), रविचंद्रन अश्विन/शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव/जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
--- ये भी पढ़ें ---
* WTC Final से पहले कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा ऐलान, "कप्तानी छोड़ने से पहले..."
* IND vs AUS: इन नए बदलावों के साथ खेला जाएगा WTC फाइनल, 'सॉफ्ट सिग्नल' का नहीं होगा इस्तेमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं