- तीसरे टी20 में युजवेंद्र और इशान किशन को मौका
- 25 नवंबर से टेस्ट सीरीज शुरू
- वर्कलोड मैनेजमेंट सिर्फ कागजों में दिखा
भारत और न्यूजीलैंड (INDvsnNZ) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन (Eden Garden) में खेला जा रहा है. इस आखिरी मुकाबले से पहले इशान किशन, आवेश खान और युजवेंद्र चहल को मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी. युजवेंद्र चहल और ईशान किशन को तो आखिरी मैच में मौका मिल गया लेकिन आवेश खान (Avesh Khan) को तीसरे टी20 मुकाबले में भी खेलने का मौका नहीं मिला. कई दिग्गजों ने कहा था और बहुत तार्किक भी था कि भुवनेश्वर को बाहर बैठाकर आवेश को परखा जाए. लेकिन भुवी को वर्कलोड के बावजूद लगातार तीसरा मैच खिलाया गया, जो बहुतों को चुभा.
टेस्ट सीरीज से पहले रॉस टेलर की भारत को सीधी 'चेतावनी', बोले कि...
टी20 वर्ल्डकप के बाद से ही टीम इंडिया में वर्कलोड को लेकर चर्चाएं जोरों पर थीं. टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी इस मुद्दे को अपने अंतिम समय में उठाया था कि खिलाड़ी मशीन नहीं है. उनके वर्कलोड को बैलेंस करने की जरुरत है. न्यूजीलैंड के साथ जारी टी20 सीरीज में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने की बात थी. इससे ये उम्मीद जताई गई थी कि कुछ नए खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और मिला भी, लेकिन आवेश खान और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों ने बस डगआउट में बैठकर पूरी सीरीज बिता दी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टीम इंडिया के खिलाड़ियों के "आहार विशेष" पर लगा बैन, फॉलो करना होगा सख्त डाइट प्लान
आईपीएल में अपने प्रदर्शन के दम पर सभी को प्रभावित करने वाले आवेश खान को एक भी मैच में मौका नहीं दिया गया. जबकि टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लगातार मैच खिलाए जा रहे हैं. टी20 वर्ल्डकप से अभी तक भुवनेश्वर कुमार लगातार खेल रहे हैं जबकि आवेश खान जैसे गेंदबाज बाहर बैठकर मुंह ताक रहे हैं. आपको बता दें कि आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार ने अपनी चोट के बाद वापसी की थी और वापसी के बाद से भुवी अपनी गेंदबाजी से कुछ खास प्रभाव भी नहीं छोड़ पाए हैं तो ऐसे में आवेश खान जैसे खिलाड़ी को एक मैच तो खिलाना बनता था.
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी के सिर पर लगी गंभीर चोट, रमन लांबा की ऐसे ही हुई थी मौत, देखें VIDEO
बल्लेबाजी में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. आईपीएल में औरेंज कैप होल्डर ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) को भी नजरअंदाज किया जा रहा है. कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने भी इस तरफ कई बार इशारा किया है कि ऋतुराज गायकवाड़ को जरूर मौका दिया जाना चाहिए. ऋतुराज गायकवाड़ ने इस बार आईपीएल सीजन में अपने 16 मैचों में 635 रन बनाए थे और अपनी टीम को चैंपियन बनाने में एक अहम भूमिका निभाई थी. वहीं आवेश खान विकेटों के मामले में हर्षल पटेल के बाद बीते सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उन्होंने अपने 16 मैचों में 24 विकट चटकाए थे.
VIDEO: फैंटेसी गली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज, जानिए कौन कर सकता है दमदार प्रदर्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं