भारत और न्यूजीलैंड (INDvsNZ) के बीच जारी टी20 सीरीज में भारतीय टीम (TEAM INDIA) ने 2-0 की अजय बढ़त ले ली है. अब तीसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा. भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए कुछ बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. वर्ल्डकप (T20 World Cup) के बाद से ही खिलाड़ियों के फटीग (थकावट) को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के आराम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. साथ ही, खिलाड़ियों की डाइट पर भी फोकस किया जा रहा है. एक स्पोर्ट्स चैनल पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबित टीम इंडिया के डाइट चार्ट से बीफ और पोर्क को हटा दिया गया है.
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी के सिर पर लगी गंभीर चोट, रमन लांबा की ऐसे ही हुई थी मौत, देखें VIDEO
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों को सख्त डाइट प्लान फॉलो करना पड़ रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज के लिए टीम के खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार से बीफ और पोर्क से मांस से दूर रखा गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि खिलाड़ियों के फिटनेस को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया गया है. इतना ही नहीं अगर किसी भी खिलाड़ी को मीट खाना है, तो वह भी हलाल होना चाहिए. इसके अलावा और किसी भी तरह का मीट खाने की खिलाड़ियों को इजाजत नहीं है चाहे फिर वो कैसा भी क्यों न हो. आईसीसी (ICC) के आने वाले टूर्नामेंट्स की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के सख्त डाइट प्लान को टीम इंडिया फॉलो कर रही है, ताकि खिलाड़ियों का वजन ना बढ़ पाए. कुछ खिलाड़ियों को मुश्किल बॉयो बबल में रहना काफी मुश्किल हो रहा है. ऐसे खिलाड़ियों को विशेष रूप से अपने डाइट पर ध्यान देने के लिए कहा गया है. अब खिलाड़ी अपने मन मुताबिक मीट मंगवाकर नहीं खा पाएंगे.
Ind vs Nz 3rd T20I: गंभीर ने तीसरे मुकाबले के लिए भारतीय इलेवन में दिया इस बड़े बदलाव का सुझाव
फिलहाल नए खिलाड़ियों से सजी इस भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जारी सीरीज के दोनों मुकाबलों में हरा दिया है. हर्शल पटेल और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों कि इस सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला है. रिषभ पंत और केलएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को अपने फिटनेस को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत है क्योंकि ये बॉयो बबल में रहते हुए लगातार तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया में खेलते हैं.
VIDEO: फैंटेसी गली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज, जानिए कौन कर सकता है दमदार प्रदर्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं