विज्ञापन

शिखर मोहन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में मचाया तहलका, दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले 3 बल्लेबाज

शिखर मोहन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल की दूसरी पारी में भी अर्धशतक लगाकर धमाल मचा दिया है.

शिखर मोहन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में मचाया तहलका, दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले 3 बल्लेबाज
शिखर मोहन ने दूसरी पारी में भी ठोका अर्धशतक

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में शिखर मोहन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन जारी रखा. पहली पारी में उन्होंने 61 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था और 7 चौकों व 1 छक्के की मदद से 50 रन तक पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 120 गेंदों पर 85 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. अब दूसरी पारी में भी शिखर मोहन का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने एक और शानदार अर्धशतक जड़ दिया. उनकी दमदार पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली. खबर लिखने तक चौथे दिन ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 708 रन बनाकर साउथ जोन पर 525 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली, जिससे फाइनल में उसकी स्थिति बेहद मजबूत हो गई.

तिलक वर्मा (2026)

दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में तिलक वर्मा ने साउथ जोन की ओर से खेलते हुए नॉर्थ जोन के खिलाफ यादगार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहली पारी में नाबाद 116 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में भी नाबाद 51 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. दोनों पारियों में 50 से अधिक रन बनाकर तिलक ने अपनी निरंतरता और मैच जिताऊ क्षमता का शानदार परिचय दिया.

ईशान किशन (2026)

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने बल्ले से धमाल मचा दिया था. उन्होंने पहली पारी में 270 रन की विशाल दोहरी शतकीय पारी खेली और दूसरी पारी में भी 80 रन जोड़कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा. दोनों पारियों को मिलाकर उनके 350 रन दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन बन गए. उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी ने ईस्ट जोन को खिताब की दहलीज तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई.

वैभव सूर्यवंशी (2026)

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 में अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई. ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए युवा बल्लेबाज ने सेमीफाइनल में दोनों पारियों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया. पहली पारी में 92 रन बनाने वाले वैभव ने दूसरी पारी में भी उपयोगी योगदान दिया और टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. कम उम्र में बड़े मंच पर दिखाई गई उनकी परिपक्व बल्लेबाजी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

बल्लेबाजसीजनमैचपहली पारीदूसरी पारी
तिलक वर्मा2026सेमीफाइनल बनाम नॉर्थ जोन116* रन51* रन
ईशान किशन2026फाइनल बनाम साउथ जोन270 रन80 रन
वैभव सूर्यवंशी2026सेमीफाइनल92 रन50+ रन
शिखर मोहन2026फाइनल बनाम साउथ जोन85 रन50+ रन

रांची में जन्मे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अंडर-23 स्तर पर दो शानदार सत्रों के बाद सीनियर क्रिकेट में अपनी जगह बनाई.उन्होंने 2023-24 सीके नायुडू ट्रॉफी में 77.88 की औसत से नौ पारियों में 623 रन बनाए, तो उसके अगले सत्र में 73.92 की औसत से 13 पारियों में 887 रन बटोरे. उनके इस प्रदर्शन के बदौलत उन्हें मार्च 2025 में सीके नायडू ट्रॉफी चैंपियन पंजाब के खिलाफ शेष भारत की टीम में चयन हुआ, तो इसके बाद कुछ ऐसा ही असर मोहन ने रणजी ट्ऱॉफी में भी छोड़ा

रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में उनका परिवर्तन भी उतना ही प्रभावशाली रहा. झारखंड के लिए अपने पदार्पण (डेब्यू) सत्र 2025-26 में मोहन ने 55.73 की औसत से 12 पारियों में 613 रन बनाए. इसमें दो शतक, तीन अर्धशतक और 207 रन का सर्वोच्च स्कोर शामिल था. इसके बाद उन्होंने दिखाया कि उनका रन बनाना सिर्फ लाल गेंद के खेल तक सीमित नहीं था. शिखर मोहन ने  विजय हजारे ट्रॉफी अभियान को सात पारियों में 55.86 की औसत से 391 रन  बनाकर इस मैसेज के साथ खत्म किया कि उनके बल्ले में व्हाइट-बॉल का भी दम है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Duleep Trophy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com