विज्ञापन

कौन हैं सचिन तेंदुलकर की भतीजी करिश्मा तेंदुलकर? खेल नहीं बल्कि इस फील्ड में बनाई पहचान

करिश्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं और पुणे में अपना अस्पताल चलाती हैं. सचिन कई मौकों पर उनकी उपलब्धियों को दुनिया के सामने आ चुके हैं.

कौन हैं सचिन तेंदुलकर की भतीजी करिश्मा तेंदुलकर? खेल नहीं बल्कि इस फील्ड में बनाई पहचान
कौन हैं सचिन तेंदुलकर की भतीजी

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को अपनी भतीजी करिश्मा को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. सचिन ने अपनी पोस्ट में करिश्मा को उनकी कामयाबी के लिए बधाई दी है. यह पहली बार नहीं है, जब सचिन ने अपनी भतीजी को लेकर कोई पोस्ट किया है. साल 2016 में सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर अपनी भतीजी डॉ. करिश्मा तेंदुलकर की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए पोस्ट किया था. बता दें, जहां करिश्मा सचिन के बड़े भाई नितिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी मीना तेंदुलकर की बेटी हैं और पेशे से एक डॉक्टर हैं. 

सचिन ने क्या लिखा

सचिन ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लिखा,"मेरी भतीजी करिश्मा को बहुत-बहुत बधाई. यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि तुम्हारी मेहनत को पहचान मिली है. वैसे, तुम्हें पता ही होगा कि इस कामयाबी के साथ एक ऐसा चाचा भी जुड़ा है, जो सबको इसके बारे में बताने वाला है. मुझे तुम पर बहुत गर्व है."

कौन हैं करिश्मा तेंदुलकर

करिश्मा तेंदुलकर ने क्रिकेट नहीं, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में अपना नाम बनाया है. वह रेटिना और आंखों की जटिल बीमारियों की विशेषज्ञ डॉक्टर हैं और पुणे में अपना सुपरस्पेशियलिटी आई केयर सेंटर चलाती हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार,  करिश्मा तेंदुलकर ने एमबीबीएस और एमएस की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के नारायण नेत्रालय से विट्रेओ-रेटिनल सर्जरी, यूविया और रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमैच्योरिटी में एडवांस्ड फेलोशिप की. 

करिश्मा एनएएमएएच सुपरस्पेशलिटी आई केयर की फाउंडर और डायरेक्टर हैं. करिश्मा रेटिना डिटैचमेंट, डायबिटिक रेटिनोपैथी, यूवाइटिस, विट्रेक्टॉमी सर्जरी, रेटिनल लेजर ट्रीटमेंट, समय से पहले जन्मे शिशुओं में होने वाली आंखों की गंभीर बीमारी ROP की स्क्रीनिंग और इलाज में भी विशेषज्ञ मानी जाती हैं.  करिश्मा पुणे में अपना अस्पताल चलाती हैं. उन्हें मेडिकल स्कूल और नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए कई सम्मान भी मिले हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK में बड़ा बदलाव, बैटिंग कोच माइक हसी से चेन्नई सुपर किंग्स की राहें हुईं जुदा

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन-अभिषेक के साथ अन्याय होगा? वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन पर दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Sachin Ramesh Tendulkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com